लाइव न्यूज़ :

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर कहा 'आम आदमी पार्टी को दिए 60 करोड़ रुपये', अदालत को दिया लिखित ब्यौरा

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2022 15:04 IST

सुनवाई के बाद चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने मीडिया को बताते हुए कहा, आज (मंगलवार) सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने आप को 60 करोड़ रुपये दिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश चंद्रशेखर ने अदालत से कहा, आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये" दिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने उनका बयान लिया और जाँच की सिफारिश कीइस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी कोर्ट के समक्ष पेश हुईं

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंगलवार को दोहराया कि उन्होंने "आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये" दिए। दरअसल, मंगलवार को लोगों के 200 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, पेशी के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर फिर से गंभीर आरोप लगाया। 

सुनवाई के बाद चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने मीडिया को बताते हुए कहा, आज (मंगलवार) सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्होंने आप को 60 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने कहा कि एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने उनका बयान लिया और समिति ने अपनी सिफारिशें दी हैं और कहा है कि आरोप गंभीर हैं और जांच की जानी चाहिए। कोर्ट में आरोपी ने लिखित ब्यौरा दिया है। 

चंद्रशेखर एआईएडीएमके के टू लीव्स (दो पत्ती) चुनाव चिन्ह मामले में पेश हुए थे। उन पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को एक गुट के लिए पार्टी के लिए दो पत्तियों का चुनाव चिह्न हासिल करने के लिए रिश्वत देने का आरोप है। इसके बाद वह ठग 200 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में पटियाला हाउस अदालत में भी पेश हुए। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी सामने आईं।

मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने वाली जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे उपहार मिले थे। 

अक्टूबर में ईडी की जांच के दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर के द्वारा चार बैग मिले, गुच्ची, चैनल, यवेस सेंट लॉरेंट, डायर से मिले, लुई वुइटन और लॉबाउटिन के तीन जूते; गुच्ची के दो आउटफिट; इत्र, चार बिल्लियाँ, एक मिनी कूपर, दो हीरे की बालियाँ, एक बहुरंगी हीरे का कंगन मिला था।" 

एजेंसी के सूत्रों ने दावा किया कि उन्हें 10 करोड़ रुपये के उपहार दिए गए, जिसमें 52 लाख रुपये का एक घोड़ा और 9 लाख रुपये की एक फारसी बिल्ली शामिल थी।

टॅग्स :मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाजैकलीन फर्नांडीज़कोर्टप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील