लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सरकार गठन के '13-26 फॉर्मूले' पर बीजेपी नेता ने ही कह दिया- शिवसेना 13 मंत्रियों से ज्यादा की हकदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 09:01 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने सरकार बनाने का '13-26' का फॉर्मूला भी दिया है। जिसके तहत शिवसेना को 13 मंत्री पद दिए जा सकते हैं, जबकि भाजपा 26 मंत्री पद अपने पास रखेगी। बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि बातचीत चल रही है लेकिन मैं कह सकता हूं कि शिवसेना 13 से ज्यादा की हकदार है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बातचीत चल रही है।मुनगंटीवार ने कहा कि शिवसेना 13 से ज्यादा मंत्रीपद की हकदार है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बड़ा बयान दिया है। मुनगंटीवार ने कहा है कि शिवसेना से विवाद को जल्द सुलझा लिया जाएगा और नवंबर के पहले हफ्ते में नई सरकार बनेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने सरकार बनाने का '13-26' का फॉर्मूला भी दिया है। जिसके तहत शिवसेना को 13 मंत्री पद दिए जा सकते हैं, जबकि भाजपा 26 मंत्री पद अपने पास रखेगी। बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि बातचीत चल रही है लेकिन मैं कह सकता हूं कि शिवसेना 13 से ज्यादा की हकदार है।

दोनों पार्टियों के तेवर में नरमी

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना के तेवर कुछ नरम पड़ गए हैं, जिससे दोनों दलों के बीच तनातनी कुछ कम होती नजर आ रही है। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का शुक्रिया अदा किया जिसका शिवसेना नेताओं ने स्वागत किया है।

बुधवार को एक ओर जहां फडनवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, वहीं शिवसेना नेता संजय राऊत पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने 'मातोश्री' पहुंचे हैं। यहां सरकार गठन को लेकर मंथन हुआ। शिवसेना ने गुरुवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। 

13-26 के फॉमूले पर भाजपा का जोर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने शिवसेना को कह दिया है कि मुख्यमंत्री पद पर कोई चर्चा नहीं होगी। हालांकि उपमुख्यमंत्री पद को लेकर बातचीत की जा सकती है। इसके साथ ही भाजपा ने सरकार बनाने का '13-26' का फॉर्मूला भी दिया है। जिसके तहत शिवसेना को 13 मंत्री पद दिए जा सकते हैं, जबकि भाजपा 26 मंत्री पद अपने पास रखेगी। हालांकि चार महत्वपूर्ण मंत्रालय राजस्व, नगरविकास, गृह, वित्त भाजपा अपने पास ही रखेगी। उपमुख्यमंत्री पद यदि शिवसेना के हिस्से में आता है तो उस पर तत्काल आदित्य ठाकरे के नाम की घोषणा न की जाए, बल्कि किसी पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता जैसे सुभाष देसाई या एकनाथ शिंदे को मौका देने पर विचार किया जाए।

वैकल्पिक फॉर्मूला केवल अफवाह 

फडनवीस ने नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, ''राज्य में सरकार बनाने के लिए वैकल्पिक फॉर्मूला के बारे में कई अफवाहें चल रही हैं, लेकिन यह मनोरंजन के अलावा कुछ नहीं है। 1995 के बाद, राज्य में किसी भी पार्टी ने 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 75 से अधिक सीटें नहीं जीतीं, लेकिन भाजपा ने 2014 में 122 सीटें और इस चुनाव में 105 सीटें हासिल की है।'

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए