लाइव न्यूज़ :

सुदर्शन न्यूज एग्जिट पोल: दिल्ली की सत्ता में फिर से AAP वापसी, लेकिन कम हुई सीटें, जानें बीजेपी-कांग्रेस का क्या हाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2020 19:20 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं।

Open in App

Delhi Election 2020 Exit Polls: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए वोटिंग के बाद अब तमाम टीवी चैनलों के एग्जिट पोल आने लगे हैं। सुदर्शन न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में AAP को 44 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 26 सीट जीतेने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को जीरो सीट मिलते दिख रही है। टाइम्स नाउ Ipsos एग्जिट पोल के मुताबिक आप पार्टी फिर से सरकार बना सकती है। 

चुनाव आयोग ने पहले ही मीडिया को निर्देश दे दिए थे कि एग्जिट पोल शाम 6.30 बजे के बाद ही दिखाए जाएं। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य तौर पर तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 'आप' ने 2015 में 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी के खाते में तीन सीटें आई थी जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020एग्जिट पोल्सआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो