लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी की भारत सरकार को सलाह, बोले- 'श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह के निर्माण में मदद करके चीन को वहां से बेदखल करो'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 1, 2022 20:30 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह के बारे में मोदी सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि भारत सरकार को श्रीलंका सरकार की मदद करनी चाहिए ताकि चीन को श्रीलंका की इस परियोजना से बाहर किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह के लिए भारत दे आर्थिक सहायता स्वामी ने कहा कि चीन के श्रीलंका पर बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए भारत को यह करना चाहिएहंबनटोटा बंदरगाह 16 अगस्त को विवाद में आया था जब चीन के युआन वैंग-5 जहाज़ ने लंगर डाला था

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में समुद्री परिवहन के लिए बन रहे हंबनटोटा बंदरगाह के बारे में मोदी सरकार को एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि भारत सरकार को श्रीलंका सरकार की मदद करनी चाहिए ताकि चीन को श्रीलंका की इस परियोजना से बाहर किया जा सके।

इस सिलसिसे में ट्वीट करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, "श्रीलंका ने राजपक्षे के पहले के कार्यकाल में हंबनटोटा बंदरगाह के निर्माण की योजना बनाई थी। भारत में यूपीए सरकार ने इसके लिए ऋण देने से इनकार कर दिया था। चीनी ने इसके लिए श्रीलंका को धन की पेशकश की थी लेकिन जल्द ही श्रीलंका द्वारा धन चुकाने में मुश्किल पैदा हो गई। इसलिए इसे भारत को फाइनेंस करना चाहिए और इस समझौते से चीनियों को बाहर कर देना चाहिए।"

हंबनटोटा बंदरगाह विवाद भारत के लिए इसलिए परेशानी का विवाद बना हुई है क्योंकि बीते 16 अगस्त को चीन के युआन वैंग-5 नाम के नौसेनिक जहाज़ ने समुद्री रिसर्च के बहाने हंबनटोटा बंदरगाह पर लंगर डाला था। भारत ने इसे रक्षा हितों के खिलाफ बताते हुए श्रीलंका सरकार से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

भारत का आरोप था कि चीन का यह टोही जहाज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स के तहत काम करता है और इसके जरिये चीन कथिततौर पर भारत की सामरिक ख़ुफ़िया जानकारी जुटा रहा है। इतना ही नहीं युआन वैंग-5 के हंबनटोटा पर लंगर डालने के बाद से भारत से श्रीलंका को आर्थिक दुर्दशा के कारण दी जारी आर्थिक सहायता पर भी प्रश्न चिन्ह लगने लगा था। भारत की मदद के बदले श्रीलंका की एहसान फ़रामोशी से नाराज भारत सरकार ने इस कारण क्षेत्रीय असंतुलन पर भी चिंता जाहिर की थी।

वहीं चीन ने भारत के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा था कि युआन वैंग-5 समुद्री अनुसंधान और सर्वेक्षण करने के लिए हंबनटोट बंदरगाह पर पहुंचा था। युआन वैंग-5 का हंबनटोटा पर लंगर डालने का मकसद केवल समुद्री अनुसंधान है और इस मामले में भारत को चिंता नहीं करनी चाहिए।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीमोदी सरकारश्रीलंकाHambantotaचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?