लाइव न्यूज़ :

सुब्रह्मण्यम् स्वामी ने असदुद्दीन ओवैसी को बताया राष्ट्रवादी, लेकिन राष्ट्रहित में काम नहीं करने का लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2023 16:51 IST

पटना में एक आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद ने 2024 के चुनाव में नीतीश कुमार की दावेदारी सहित कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि ओवैसी राष्ट्रवादी हैं लेकिन हम उसको कहते हैं कि तुम राष्ट्रहित में काम नहीं करते हो।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रह्मण्यम् स्वामी ने असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्रवादी कहाकहा- वह बहुत ही पढ़े-लिखे बुद्धिशाली इंसान हैंकहा- अगर आर्थिक प्रगति को 10 प्रतिशत कर दिया जाए तो जनसंख्या खुद कम हो जायेगी

पटना: भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रह्मण्यम् स्वामी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन( एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बारे बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने कहा कि ओवैसी राष्ट्रवादी हैं लेकिन हम उसको कहते हैं कि तुम राष्ट्रहित में काम नहीं करते हो। वह बहुत ही बुद्धिशाली इंसान है, पढ़ा- लिखा है। मैं उसको मजाक में कहता हूं कि तुम राष्ट्रभक्त हो परंतु तुम राष्ट्र के हित में नहीं हो।

सुब्रह्मण्यम् स्वामी ने कहा कि ओवैसी  मुझसे पूछते भी है कि इसमें फर्क क्या है तो मैंने बताया कि तुम किसी दुश्मन के पक्ष में नहीं हो। लेकिन जैसा हमारा देश बनना चाहिए उसके विरोध में हो। स्वामी ने आगे कहा कि वो अपने वोट बैंक बनाने को लेकर ऐसा करता रहता है तो इस मामले में उसको कुछ भी नहीं कहा जा सकता। राजधानी पटना में एक आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद ने 2024 के चुनाव में नीतीश कुमार की दावेदारी सहित कई मुद्दों पर बात की।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि नीतीश कुमार जेपी आंदोलन से उनके दोस्त रहे हैं। उनसे मिलेंगे तो पूछेंगे कि हम उनकी क्या मदद कर सकते हैं। उसकी क्या पसंद है उसके बाद ही कुछ बोलूंगा। जब नीतीश कुमार के विपक्ष की ओर से पीएम कैंडिडेट की दावेदारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अच्छी बात है। वहीं, 2024 में पीएम मोदी को चुनौती देने के सवाल का जवाब देते हुए इन्होंने कहा कि उनकी मर्जी है, नीतीश ने मुझसे कभी नहीं कहा कि मैं मोदी को टक्कर देना चाहता हूं तो मैं कैसे कुछ बोलूं उनसे पूछे बिना।

सुब्रह्मण्यम स्वामी का मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून नहीं बल्कि कुछ अलग करना होगा। उनके अनुसार अगर देश में वैसा हो गया तो जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जो चिंताएं जताई जा रही हैं वह समाप्त हो जाएगी। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण आर्थिक प्रगति के साथ अपने आप हो जाती है। जिस दर से हमारी जनसंख्या पिछले 50 सालों में बढ़ी उससे बहुत कम गति से आज बढ़ रही है। जनसंख्या नियंत्रण का इलाज तो एक ही है कि आर्थिक प्रगति को 10 प्रतिशत कर दिया जाए। अगर ऐसा हुआ तो जनसंख्या खुद कम हो जायेगी।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीअसदुद्दीन ओवैसीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?