लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी का 26/11 आतंकी हमले पर सनसनीखेज दावा, बताया किसका था इस साजिश के पीछे हाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2021 10:46 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर ट्वीट कर कुछ सनसनीखेज दावे किये हैं। इसमें उन्होंने हमलों के समय यूपीए सरकार में गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी रहे आरवीएस मणि का भी जिक्र किया है।

Open in App

नई दिल्ली: भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमलों को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। स्वामी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर इस बात का जिक्र किया कि उन आतंकी हमलों के पीछे असल में किनकी साजिश थी। 

स्वामी ने ट्वीट किया, 'ये हैरान करने वाला है। 26/11 के हमलों के समय यूपीए सरकार में गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी रहे आरवीएस मणि ने खुले तौर पर माना है कि 2008 में पाकिस्तानीअजमल कसाब और कंपनी की ओर से मुंबई में हुए आतंकी हमलों के दौरान पर्दे के पीछे क्या हुआ था। यह TDK सहित पाकिस्तान का काम था।' 

आखिरकार TDK कौन है?

मुंबई हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की बात सब जानते हैं। हालांकि, TDK लिखकर स्वामी आखिर किस पर निशाना साध रहे हैं, ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

वैसे बता दें कि जिस आरवीएस मणि का जिक्र स्वामी ने अपने ट्वीट में किया है वे मुंबई हमलों पर तब की यूपीए सरकार की भूमिका को लेकर पूर्व में कई बार सवाल उठा चुके हैं। करीब दो साल पहले भी मणि ने दावा किया था कि मुंबई हमला पाकिस्तान और तब की यूपीए सरकार के बीच का 'फिक्स मैच' था।

ट्वीट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं स्वामी

ऐसा पहली बार नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी अपने किसी ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वे अपनी ही भाजपा की सरकार पर सवाल उठाने के लिए भी चर्चा में रहे हैं। संसद की मौजूदा शीतकालीन सत्र के बीच बुधवार को ही स्वामी ने एक ट्वीट कर बताया था कि उन्हें चीन के लद्दाख में कथित घुसपैठ पर सवाल पूछने से रोक दिया गया।

स्वामी ने लिखा कि 'राष्ट्रीय हित' की बात कहते हुए राज्यसभा सचिवालय ने उनसे कहा कि इस सवाल को पूछने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

स्वामी पिछले महीने उस समय भी चर्चा में थे जब उन्होंने दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद स्वामी ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में चर्चा की। दोनों नेताओं ने बैठक के बाद इसकी तस्वीरें भी साझा कीं।  भाजपा नेता से जब यह पूछा गया कि क्या वह टीएमसी में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं पहले ही उनके साथ हूं। पार्टी में शामिल होने की मुझे जरूरत नहीं है।'

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामी26/11 मुंबई आतंकी हमलेUPAअजमल कसाबपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो