लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर को सुब्रमण्यम स्वामी का जवाब- 'सूट-बूट पहनकर तुम वेटर लगते हो'

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 7, 2018 13:16 IST

शशि थरूर ने पीएम मोदी के मुसलमान टोपी ना पहनने पर सवाल उठाया था।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्तः तिरूवनंतपुरम से सांसद व कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यह कहकर नये विवाद को जन्म दे दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी यात्राओं के दौरान ‘‘अजीब सी’’ नगा और दूसरी टोपियां पहनते हैं लेकिन मुसलमानों की टोपी पहनने से मना कर देते हैं। इसके बाद एक-एक कर बीजेपी नेता उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। भाजपा ने उनकी टिप्पणी को पूर्वोत्तर के लोगों का अपमान बताया। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने मांग की कि कांग्रेस थरूर की टिप्पणी के लिए माफी मांगे। लेकिन अब मोर्चा बीजेपी के फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने संभाल लिया है। उनका कहना है कि अगर शशि थरूर को पीएम मोदी का पहनावा अजीब लगता है तो शशि के कपड़े भी उन्हें अजीब लगते हैं।

स्वमी ने कहा, सूट-बूट पहनकर तुम वेटर जैसे लगते हो। स्वामी ने शशि थरूर के पहनावे पर टिप्पणी करते हुए कहा, तुम्हारा सूट-बूट अजीब नहीं लगता हमारे लिए? सूट-बूट पहनकर तुम वेटर जैसे लगते हो।

इससे पहले थरूर ने कहा, ‘‘मैं आपसे पूछता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री देश विदेश में जहां कहीं भी जाते हैं, हर तरह की अजीबो गरीब टोपियां क्यों पहनते हैं? वह मुसलमानों की टोपी पहनने क्यों हमेशा मना कर देते हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप उन्हें पंख लगी नगा टोपियां पहने देखते हैं। आप उन्हें अलग तरह की पोशाकों में देखते हैं जो कि एक प्रधानमंत्री के लिहाज से ठीक है। इंदिरा गांधी भी तस्वीरों में विभिन्न प्रकार की पोशाकों में दिखती थीं। लेकिन मोदी अब भी हमेशा एक खास टोपी को पहनने से क्यों मना कर देते हैं?’’

टोपी को लेकर थरूर की टिप्पणी के बाद, नगालैंड के मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

नगालैंड की पारंपरिक टोपी को ‘विचित्र’ बताने वाली कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने गंभीर आपत्ति जतायी है। थरूर का नाम लिये बगैर मुख्यमंत्री ने बयान के लिए माफी मांगने और उसे वापस लेने की मांग की।

रियो ने ट्वीट किया, ‘‘नगाओं का समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति है। हमें अपने इतिहास और परंपराओं पर गर्व है। नगा टोपी के बारे में सभी जानते हैं। यह विचित्र नहीं है। परस्पर सम्मान भारत को महान देश बनाता है। भावनाओं को आहत करने वाले बयान के लिए वह माफी मांगे और इसे वापस ले।’’ रियो नगालैंड में पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस के प्रमुख हैं। इस गठबंधन में भाजपा भी शामिल है।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए