लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने नमो सरकार पर फिर उठाए सवाल, 'राम सेतु' को लेकर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 10, 2020 11:04 IST

साल 2019 में सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में राम सेतु को  प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक घोषित करने की याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक मान्यताओं के अलावा बीजेपी का भी मानना है कि रामसेतु को भगवान श्रीराम ने बनवाया था। इसी वजह से साल 2007 में रामसेतु पर विवाद शुरू हुआ था। 2007 में यूपीए सरकार ने प्रस्ताव दिया था कि सेतुसमुद्रम परियोजना के लिए रामसेतु के अलावा कोई विकल्प आर्थिक तौर पर लाभदायक नहीं है

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और वरिष्ठ वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने राम सेतु को प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक घोषित करने को लेकर केंद्र की नमो सरकार पर फिर से सवाल उठाए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर नमो सरकार से जवाब मांगा है कि सरकार बताए कि अभी तक राम सेतु' को प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक क्यों नहीं घोषित किया गया। सुब्रमण्यम स्वामी ने आज (10 फरवरी) को ट्वीट करते हुए लिखा, क्या कोई PT समझाएगा कि 5 1/2 साल बाद भी नमो सरकार ने राम सेतु को प्राचीन धरोहर स्मारक घोषित क्यों नहीं किया है? जो कि प्राचीन स्मारक अधिनियम धारा 2 के अनुसार होने के योग्य है? बताइए क्या राम मंदिर के जैसे इस मामले को लेकर भी मुझे सुप्रीम कोर्ट में जाने को मजबूर होना पड़ेगा?

सुब्रमण्यम स्वामी ने इससे पहले देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सुझाव दिए थे। सुब्रमण्यम स्वामी ने यह तक कहा था कि पीएम मोदी को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है। सुब्रमण्यम स्वामी ने मांग की थी कि निर्मला सीतारमण की जगह उनको वित्त मंत्री बना देना चाहिए। 

राम सेतु को प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक घोषित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाल चुके हैं सुब्रमण्यम स्वामी

साल 2019 में सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में राम सेतु को  प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक घोषित करने की याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी को तीन महीने बाद अपील करने को कहा था। कोर्ट ने केंद्र सरकार से हलफनामा दायर कर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा था। 

धार्मिक मान्यताओं के अलावा बीजेपी का भी मानना है कि रामसेतु को भगवान श्रीराम ने बनवाया था। इसी वजह से साल 2007 में रामसेतु पर विवाद शुरू हुआ था, जब यूपीए सरकार ने प्रस्ताव दिया था कि सेतुसमुद्रम परियोजना के लिए रामसेतु के अलावा कोई विकल्प आर्थिक तौर पर लाभदायक नहीं है। हालांकि धार्मिक और पर्यावरण कार्यकर्ता इस परियोजना का विरोध कर रहे थे। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीमोदी सरकारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप