लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला, कहा- आर्थिक विकास के मामले में पीएम हुए फेल, राष्ट्रीय सुरक्षा भी कमजोर हुई

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2022 11:21 IST

राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के आर्थिक विकास के मामले में फेल बताया है। साथ ही स्वामी ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा भी कमजोर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के आर्थिक विकास के मामले में पूरी तरह फेल बताया है।स्वामी ने कहा कि साल 2016 के बाद से विकास दर में सालाना गिरावट आई है। स्वामी ने दावा किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा भी बेहद कमजोर हुई है और पीएम मोदी चीन को लेकर अनजान हैं।

नई दिल्ली: भाजपा के राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए उन्हें नाकाम बताया है। स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी 8 साल के अपने कार्यकाल में देश के आर्थिक विकास के मामले में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले स्वामी ने कहा कि 2016 के बाद से विकास दर लगातार नीचे गिरी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर भी स्वामी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

स्वामी ने आर्थिक मामलों के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा के मु्द्दे पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। स्वामी ने दावा किया राष्ट्रीय सुरक्षा व्यापक तौर पर कमजोर हुई है। स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी चीन के मामले पर पूरी तरह से अनजान हैं।

स्वामी ने ट्वीट कर लिखा, 'सत्ता के 8 वर्षों में हम देख रहे हैं कि मोदी आर्थिक विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफल रहे हैं। इसके विपरीत, 2016 के बाद से विकास दर में सालाना गिरावट आई है। राष्ट्रीय सुरक्षा बेहद कमजोर हुई है। मोदी चीन के बारे में अनजान हैं। स्थिति के ठीक होने की गुंजाइश है लेकिन क्या वह जानते हैं कि ये कैसे होगा?'

यह पहली बार नहीं है जब स्वामी ने अपनी ही सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पिछले साल भी स्वामी ने केंद्र में अपनी पार्टी की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि न तो प्रधानमंत्री और न ही वित्त मंत्री को अर्थशास्त्र की समझ है। उन्होंने देश में महंगाई के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह किसी से सलाह नहीं लेती हैं। 

स्वामी ने कहा था, 'सरकार अर्थशास्त्र नहीं समझती है, न प्रधाानमंत्री जानते हैं, न वित्त मंत्री।' उन्होंने कहा कि वे किसी से इस पर सलाह-मशविरा भी नहीं करते हैं। सांसद ने कहा कि विकास दर में गिरावट आने पर भी वे नहीं जानते कि क्या किया जाना चाहिए। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सीमा मुद्दे पर चीन के साथ सरकार के व्यवहार से वह संतुष्ट नहीं हैं।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनरेंद्र मोदीचीनइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप