लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्कूलों में 100 फीसदी अटेंडेंस पर ही छात्रों को मिलेगा मिड डे मील

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 22, 2022 18:36 IST

दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों के कारण छात्रों को घर पर ही पके हुए मिड डे मील की बजाय सूखा राशन दिया जा रहा था। इस मामले में दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के स्कूलों में छात्रों की 50 फीसदी अटेंडेंस दर्ज की जा रही है। इस कारण से बच्चों को पका हुआ मीड-डे-मील नहीं दिया रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों के अटेंडेंस रजिस्टर जैसे ही 100 फीसदी भरने लगेंगे पका हुआ मिड डे मील मिलने लगेगाकोरोना के कारण छात्रों को घर पर पके हुए मिड डे मील की बजाय सूखा राशन दिया जा रहा था‘दिल्ली रोजी-रोटी अधिकार अभियान' का आरोप है कि "वैधानिक अधिकार" से वंचित किया गया है

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने घोषणा की है कि स्कूलों में अब उन्हीं बच्चों को मिड डे मील दिया जाएगा जिसकी 100 फीसदी अटेंडेंस स्कूल के रजिस्टर में दर्ज होगी।

दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों के कारण छात्रों को घर पर ही स्कूलों में पके हुए मिड डे मील की बजाय सूखा राशन दिया जा रहा था। इस मामले में दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि फिलहाल दिल्ली के स्कूलों में छात्रों की 50 फीसदी अटेंडेंस दर्ज की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यही कारण है कि पका हुआ मिड डे मील नहीं दिया जा रहा है क्योंकि इसका लाभ सभी 100 फीसदी छात्रों को नहीं मिलेगा। इसलिए जैसे ही स्कूलों में छात्रों के अटेंडेंस रजिस्टर 100 फीसदी भरने लगेंगे, स्कूलों में पका हुआ मिड डे मील दिया जाने लगेगा।

दरअसल इस मामले में दिल्ली सरकार को इसलिए बयान जारी करना पड़ा क्योंकि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 14 फरवरी से पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों की भी सामान्य कक्षाएं शुरू होने के बावजूद स्कूलों में पका हुआ मिड डे मील नहीं दिए जा रहा था। जिसे लेकर ‘दिल्ली रोजी-रोटी अधिकार अभियान' नाम के संगठन ने दिल्ली सरकार और तीन नगर निगमों को कानूनी नोटिस भेजा था।

जानकारी के मुताबिक पिछले 17 महीनों से स्कूलों में मिड डे मील के रूप में कथित तौर पर सूखा राशन आवंटित नहीं करने के लिए दिल्ली सरकार के अलावा तीनों नगर निगम को भी नोटिस जारी किया गया था।

दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगम को भेजे गये कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार खाद्यान्न वितरण के लिए एक निश्चित समय-सारणी बनाने में विफल रही, जिसकी वजह से छात्रों को न तो सूखा राशन मिल पा रहा है और न ही मासिक आधार पर कोई खाद्य सुरक्षा भत्ता ही दिया जा रहा है।

 ‘दिल्ली रोजी-रोटी अधिकार अभियान' का आरोप है कि सरकार द्वारा मिड डे मील न देकर बच्चों और छात्रों को उनके "वैधानिक अधिकार" से वंचित किया गया है।

टॅग्स :मिड डे मीलदिल्लीदिल्ली सरकारSchool Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए