लाइव न्यूज़ :

AMU का छात्रों ने लगाया आरोप, एक ही तेल में बनाया जाता है शाकाहारी और मांसाहारी भोजन

By भाषा | Updated: December 3, 2018 15:04 IST

एएमयू के सर सैययद हॉल (उत्तर) के छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें हाल में उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया गया जिसमें पहले मांसाहारी भोजन तला गया था। उन्होंने छात्रावास के प्रोवोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Open in App

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शाकाहारी भोजन करने वाले छात्रों ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया जाता है जिसमें मांसाहारी भोजन तला जाता है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आरोप को सिरे से नकारा है।

एएमयू के सर सैययद हॉल (उत्तर) के छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें हाल में उसी तेल में तला हुआ भोजन दिया गया जिसमें पहले मांसाहारी भोजन तला गया था। उन्होंने छात्रावास के प्रोवोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह विवाद रविवार को उस वक्त सामने आया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष निखिल महेश्वरी ने एक बयान जारी किया जिसमें आरोप लगाया गया कि यह हिन्दू समुदाय के खिलाफ सोची समझी साजिश है। इस बारे में रविवार को एक लिखित शिकायत बन्ना देवी पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

एएमयू के प्रवक्ता प्रो शाफे किदवई ने कहा कि प्रोवोस्ट ने प्रारंभिक जांच में पाया कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी छात्रों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाता है और ऐसा विश्वविद्यालय के गठन के समय से होता आ रहा है।

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारतAMU ने “होली मिलन” कार्यक्रम की अनुमति देने से किया इनकार, जमात प्रमुख मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बहुल संस्थान में नहीं होना चाहिए हिंदू प्रोग्राम

भारतएएमयू हॉस्टल में बीफ बिरयानी पर नोटिस से विवाद, हिंदू नेताओं ने कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

भारतब्लॉग: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे का सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप