लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने की अभ्यर्थियों से धैर्य रखने की अपील, बीजेपी ने कहा- सरकार अंधी है क्या, जो तिरंगे पर लाठी हांकती है

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2022 18:16 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों से अनुरोध है कि धैर्य रखें। हम उनकी समस्याओं के समाधान पर काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतिरंगे पकड़े अभ्यर्थी की पिटाई को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा- दोषी पाए जाने पर अधिकारी पर की जाएगी कार्रवाईप्रदर्शनकारियों से बोले तेजस्वी यादव - हम उनकी समस्याओं के समाधान पर काम कर रहे हैं बीजेपी ने तिरंगा पकड़े अभ्यर्थी की पिटाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला

पटना: बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में विरोध मार्च निकालने वाले अभ्यर्थियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें एडीएम एक एसटीईटी अभ्यर्थी की पिटाई कर रहे थे। जांच समिति बनी है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों से अनुरोध है कि धैर्य रखें। हम उनकी समस्याओं के समाधान पर काम कर रहे हैं। हम रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमने 15 अगस्त को घोषणा की है कि 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

वहीं बीजेपी ने तिरंगा पकड़े अभ्यर्थी की पिटाई को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने ट्विटर पर लिखा, ये सरकार अंधी है क्या, जो तिरंगे पर लाठी हांकती है। ये सरकार बहरी है क्या, कारतूस दागने वाले को कलम का रहनुमा बना दिया। इन्हें कुर्सी पर बैठे रहने की बीमारी है, पकड़कर बिठा दो, बैसाखियों के बल चलती है, लंगड़ी है। एक के लिए शौक है, एक के लिए मौज है और जनता के लिए मजबूरी है।

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सोमवार को पहली बार शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। राज्य से सभी जिलों से आए करीब 5 हजार से ज्यादा शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना में नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। 

पटना की सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण की नियोजन प्रक्रिया के दौरान खुद को दूर रखे जाने से नाराज हैं। इस दौरान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के ऊपर पुलिस ने लाठी भांजी और वॉटर कैनन का प्रयोग किया।

 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया