लाइव न्यूज़ :

बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में छात्रा की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: August 1, 2021 16:20 IST

Open in App

बलिया (उप्र), एक अगस्‍त बलिया जिले में रविवार को एक मोटरसाइकिल की बस से टक्कर हो जाने से मोटरसाइकल सवार चार विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये जिनमें से एक छात्रा की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के मानसिंह छपरा गांव की रहने वाली रेशमा कुमारी (21), सुनहला (18), राधा साह (18) और अनुराग (18) गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि आज पूर्वान्ह सभी महाविद्यालय से परीक्षा देकर रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे कि कोलनाला रेलवे क्रॉसिंग के समीप सामने से आ रही एक बस की चपेट में आ गए।

घटना में घायल चारों विद्यार्थियों को रेवती के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रेशमा कुमारी (21) को मृत घोषित कर दिया तथा तीन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर, घटना से आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने पर तकरीबन एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन