लाइव न्यूज़ :

'बिना पत्नी के पीएम आवास में रहना गलत', लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज

By रुस्तम राणा | Updated: July 6, 2023 15:22 IST

लालू प्रसाद यादव ने कहा, “जो भी पीएम बनता है उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए। बिना पत्नी के पीएम आवास में रहना गलत है। इसे खत्म किया जाना चाहिए..."

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव ने कहा, जो भी पीएम बनता है उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिएइससे पहले लालू प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थीउन्होंने पत्रकारों से कहा कि विपक्षी गठबंधन को कम से कम 300 सीटें आएंगी

पटना: आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी मोर्चे के एकजुट होने के बीच, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगला प्रधानमंत्री 'बिना पत्नी के नहीं होना चाहिए'। एएनआई के हवाले से पत्रकारों से बात करते हुए, लालू प्रसाद यादव ने कहा, “जो भी पीएम बनता है उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए। बिना पत्नी के पीएम आवास में रहना गलत है। इसे खत्म किया जाना चाहिए..."

आपको बता दें कि इससे पहले लालू प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थी, क्योंकि उन्हें विपक्ष की ओर से पीएम चेहरे के संभावित उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा है। वहीं  अन्य बातों के अलावा, जब उनसे पूछा गया कि विपक्षी गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, तो लालू प्रसाद ने कहा, "कम से कम 300 सीटें।"

पीएम मोदी के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कि किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, इस पर लालू प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्ट राजनेताओं के संयोजक हैं, उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति का उदाहरण दिया जहां 2 जुलाई को एनसीपी दो वर्गों में विभाजित हो गई - शरद पवार मोर्चा और अजित पवार।

इससे पहले 23 जून को 17 पार्टियां और उनके प्रतिनिधि विपक्षी एकता दिखाने के लिए पटना में जुटे थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 3 जुलाई को कहा कि अगली विपक्षी बैठक की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, उन्होंने कहा कि बैठक निश्चित रूप से संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले होगी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीराहुल गांधीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos