लाइव न्यूज़ :

"राज्यों को मिले आरक्षण की सीमा तय करने का अधिकार", तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 20, 2023 13:05 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में असमनता को कम करने के लिए संविधान द्वारा दिये जाने वाले आरक्षण को 50 फीसदी तक सीमित करने का विरोध किया है

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आरक्षण को 50 फीसदी तक सीमित करने का विरोध कियास्टालिन ने कहा कि राज्यों को दिया जाए आरक्षण कोटा की सीम तय करने का अधिकार ताकि राज्य में जातियों और वर्गों के बीच समानता लाने का प्रयास अपने तरीके से कर सकें

नई दिल्ली/चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में असमनता को कम करने के लिए संविधान द्वारा दिये जाने वाले आरक्षण को 50 फीसदी तक सीमित करने का विरोध किया है और मांग की है कि संबंधित राज्यों को आरक्षण कोटा की सीम तय करने की अनुमति दी जाए।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने मंगलवार को नई दिल्ली में ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस के दूसरे सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "तमिलनाडु में अधिकतम आरक्षण सीमा 69 फीसदी है और इसे 50 फीसदी तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।"

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल डीएमके के प्रमुख स्टालिन ने कहा कि इसलिए आबादी के आधार पर वर्गों के बीच योग्तायता तलाशने के लिए राज्यों को कोटा की मात्रा तय करने की अनुमति दी जाए। इसके साथ उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर आरक्षण नीति को ठीक से लागू नहीं करने का भी आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने तर्क दिया कि किसी भी राज्य को उसकी जनसंख्या के अनुपात के आधार पर आरक्षण देने की शक्ति मिलनी चाहिए ताकि वो अपने राज्य में जातियों और वर्गों के बीच समानता लाने का प्रयास अपने तरीके से कर सकें।

स्टालिन ने कहा, "इसलिए यह कहना सही नहीं है कि आरक्षण 50 फीसदी से अधिक नहीं जाना चाहिए। आरक्षण प्रदान करने का अधिकार राज्यों को मिलना चाहिए और यह शक्ति उन्हें हस्तांतरित की जानी चाहिए ताकि संबंधित राज्य अपने लोगों को उचित आरक्षण दे सकें।"

सीएम स्टालिन ने संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आरक्षण को दिये गये समर्थन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि यह आरएसएस तब कहां था जब पिछड़ी जातियों को सामाजिक न्याय प्रदान करने वाले वीपी सिंह सरकार को हटा दिया गया था। उन्होंने कहा, "क्या यह वो आरएसएस नहीं है? क्या अब मोहन भागवत हाशिये पर पड़े वर्गों को धोखा देने के लिए आरक्षण की बात कर रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "यदि भाजपा वास्तव में सामाजिक न्याय में रुचि रखती है तो उसने अपने 9 वर्षों के शासन के दौरान 27 फीसदी आरक्षण नीति लागू की होती। दरअसल भाजपा नहीं चाहती कि गरीब, पिछड़ी जातियों, एससी और एसटी प्रगति करें क्योंकि वो सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं।"

स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने 1990 में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए वीपी सिंह सरकार पर दबाव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिस वीपी सिंह सरकार को भाजपा ने रथयात्रा के नाम पर गिरा दिया था।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में समता के सिद्धात को लागू करना ही डीएमके का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा, "द्रविड़ आंदोलन सामाजिक न्याय और समतावादी समाज सुनिश्चित करने के लिए अस्तित्व में आया। द्रमुक के पूर्वजों ने साल 1916 में जस्टिस पार्टी गठित की और साल 1922 में सत्ता में आने के बाद जाति आधारित आरक्षण प्रदान किया था।

द्रविड़ आंदोलन के नेताओं ने न केवल तमिलनाडु के लोगों को सामाजिक न्याय प्रदान करने में बल्कि भारत के अन्य राज्यों के उत्पीड़ित लोगों को उनके अधिकार दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

 

टॅग्स :एमके स्टालिनStalin Tamil Naduचेन्नईआरक्षणडीएमकेReservationdmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए