लाइव न्यूज़ :

संसद में खड़ा होकर मैं मारूंगा का पोज लेता है, बांह चढ़ाकर मारने के लिए आता है, घटना से ‘स्तब्ध’ हूंः ईरानी

By भाषा | Updated: December 6, 2019 15:53 IST

लोकसभा के घटनाक्रम पर स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बांह चढ़ाकर मारने की भावमुद्रा के साथ एक पुरुष सांसद मेरी तरफ आए, जिसके बाद एक युवा सांसद ने कहा कि मैं बोली ही क्यों... मैं इससे स्तब्ध हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसदन में सोमवार को महिला के पक्ष में बोलने की विपक्ष मुझे और क्या सजा देने वाला है।लोकसभा में कांग्रेस के कुछ सदस्यों और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोंकझोक हो गई।

लोकसभा में उन्नाव बलात्कार मामले पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के कुछ सदस्यों के साथ तीखी नोकझोंक के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वह इस घटना ‘‘स्तब्ध’’ हैं और अब देखना है कि विपक्ष उन्हें महिला के पक्ष में बोलने की क्या सजा देता है।

लोकसभा के घटनाक्रम पर स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बांह चढ़ाकर मारने की भावमुद्रा के साथ एक पुरुष सांसद मेरी तरफ आए, जिसके बाद एक युवा सांसद ने कहा कि मैं बोली ही क्यों... मैं इससे स्तब्ध हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं कि मैं देखना चाहूंगी कि सदन में सोमवार को महिला के पक्ष में बोलने की विपक्ष मुझे और क्या सजा देने वाला है।’’ यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के दो सांसदों को माफी मांगनी चाहिए या उन्हें निलंबित किया जाना चाहित तो स्मृति ने कहा, ‘‘संसद में खड़ा होकर मैं मारूंगा का पोज लेता है, बांह चढ़ाकर मारने के लिए आता है तो उसके खिलाफ क्या करना चाहिए?’’

गौरतलब है कि उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाये जाने की घटना पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस के कुछ सदस्यों और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोंकझोक हो गई। सरकार ने कांग्रेस सदस्यों के ‘‘धमकी भरे लहजे’’ पर गहरी आपत्ति व्यक्त करते हुए दो सदस्यों टी एन प्रतापन एवं डीन कुरियाकोस के माफी मांगने की मांग की।

लोकसभा में इस नोकझोंक की शुरुआत उस वक्त हुई जब शून्यकाल के दौरान कांग्रेस नेता अधीररंजन चौधरी ने उन्नाव की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हम एक तरफ राम मंदिर बनाने वाले हैं दूसरी तरफ देश में ‘सीताएं जलाई जा रही हैं । इस पर पलटवार करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बलात्कार जैसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)स्मृति ईरानीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील