लाइव न्यूज़ :

अगले महीने भारत आएंगे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 12, 2020 23:20 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, श्रीलंका की नयी सरकार के साथ करीबी संबंध स्थापित करने को इच्छुक है और देश को खास तौर पर तमिल बहुल उत्तरी और पूर्वी तथा अन्य इलाकों के विकास के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने के आरंभ में भारत का दौरा करेंगे और अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगे। रविवार को मीडिया की एक खबर में इस बारे में बताया गया। पिछले साल नवंबर में पद संभालने के बाद भारत का उनका यह पहला दौरा होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने के आरंभ में भारत का दौरा करेंगे और अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगे। रविवार को मीडिया की एक खबर में इस बारे में बताया गया। पिछले साल नवंबर में पद संभालने के बाद भारत का उनका यह पहला दौरा होगा।

प्रधानमंत्री के भाई तथा राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली नयी श्रीलंकाई सरकार के सदस्यों का यह तीसरा उच्च स्तरीय दौरा होगा। श्रीलंका की न्यूज वेबसाइट ‘द संडे मार्निंग’ ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के फरवरी के आरंभ में भारत आने की संभावना है लेकिन तारीखों की अब तक घोषणा नहीं हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, श्रीलंका की नयी सरकार के साथ करीबी संबंध स्थापित करने को इच्छुक है और देश को खास तौर पर तमिल बहुल उत्तरी और पूर्वी तथा अन्य इलाकों के विकास के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की है।

श्रीलंका की कमान संभालने के बाद विदेश के पहले दौरे में गोटबाया राजपक्षे तीन दिनों के दौरे पर भारत आए थे और प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ सार्थक वार्ता के बाद आतंकवाद से लड़ने के लिए पांच करोड़ डॉलर सहित 45 करोड़ डॉलर वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी ।

पिछले सप्ताह, श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धना भारत आए थे और उन्होंने व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से बात की थी।

टॅग्स :श्रीलंकाइंडियामोदीमोदी सरकारभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील