लाइव न्यूज़ :

उप्र के सभी जिलों में सपा की किसान यात्राएं सोमवार से

By भाषा | Updated: December 6, 2020 21:53 IST

Open in App

लखनऊ, छह दिसम्बर किसानों की आय बढ़ाने और खेती-किसानी बचाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सोमवार से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में किसान यात्रा शुरू करेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज में इस यात्रा में शामिल होंगे।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार सात दिसम्बर को राज्य के हर जिले में साइकिल सवार नौजवान किसान विरोधी सरकार के खिलाफ यात्रा निकलेंगे और जनता को भाजपा की खराब नीतियों के बारे में बताएंगे।

उन्होंने बताया कि अखिलेश कन्नौज जिले में आयोजित यात्रा में शिरकत करेंगे। वह ठठिया मंडी से तिर्वा के किसान बाजार तक 13 किलोमीटर की यात्रा ट्रैक्टर से करेंगे। ठठिया में 60 एकड़ में आलू की मंडी राज्य की पिछली सपा सरकार के शासनकाल में बनी थी, जिसे भाजपा सरकार ने रोक दिया है।

चौधरी के मुताबिक अखिलेश का आरोप है कि भाजपा सरकार ने साजिशन जो तीन कृषि विधेयक पास किया है उससे खेती पर किसान का स्वामित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्हें कारपोरेट खेती के लिए मजबूर किया जाएगा। भाजपा सरकार ने इसीलिए कृषि विधेयक में जानबूझकर न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडियों की व्यवस्था का कोई प्रावधान नहीं रखा है। बड़े व्यापारी अब अपनी शर्तों पर किसान की फसल खरीदेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र