लाइव न्यूज़ :

एसपीपीयू को कतर में उप केंद्र शुरू करने की मंजूरी दी गयी : महाराष्ट्र के मंत्री

By भाषा | Updated: February 19, 2021 10:55 IST

Open in App

पुणे, 19 फरवरी महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) को कतर के दोहा में उप केंद्र शुरू करने की अनुमति दे दी गयी है।

वह बृहस्पतिवार को एसपीपीयू में संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने शिकायत निपटारा मंच की बैठक में हिस्सा लिया और छात्रों से संबंधित मुद्दों को सुना।

सामंत ने कहा, ‘‘एसपीपीयू को कतर के दोहा में अपना पाठ्यक्रम शुरू करने की जरूरी मंजूरी दे दी गयी है। एसपीपीयू और कतर सरकार के बीच वहां पर एक उप केंद्र खोलने के लिए 2019 में एक समझौता हुआ था।’’

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण विश्वविद्यालय में ठप भर्ती प्रक्रिया बहाल होगी। सामंत ने कहा कि यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र खुला विश्वविद्यालय का एक उप केंद्र पुणे के बालेवाड़ी में खोला जाएगा।

एसपीपीयू के मुताबिक, बैठक के दौरान कुल 4,411 लंबित मामलों में से छात्रों, शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, गैर शिक्षण कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों से जुड़े 4053 मामलों का निपटारा किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन