लाइव न्यूज़ :

बिहार में नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों का किया गया अदला-बदली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 02:15 IST

पशुपति कुमार पारस के हाजीपुर से सांसद बनने के बाद यह विभाग खाली हो गया था. इसके अलावा जय कुमार सिंह से उद्योग विभाग का प्रभार ले लिया गया है. अब उनके पास सिर्फ विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ही बच गया है. 

Open in App

बिहार सरकार में आठ नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नए मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं. वहीं, कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं. नये मंत्रियों में श्याम रजक को उद्योग विभाग, अशोक चौधरी को भवन निर्माण, बीमा भारती को गन्ना उद्योग, संजय झा को जल संसाधन, नीरज कुमार को सूचना एवं जन संपर्क, रामसेवक सिंह को समाज कल्याण और नरेंद्र नारायण यादव को विधि और लघु जल संसाधन मंत्री बनाया गया है. 

वहीं, लक्ष्मेश्वर राय को आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है. लघु जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग दिनेश चंद्र यादव के पास था, जो उनके सांसद बनने के बाद खाली हो गया था. इस नये बंटवारे के साथ ही तीन पुराने मंत्रियों के विभाग में भी फेर-बदल किये गये हैं. 

जबकि, कृषि मंत्री प्रेम कुमार को पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पशुपति कुमार पारस के हाजीपुर से सांसद बनने के बाद यह विभाग खाली हो गया था. इसके अलावा जय कुमार सिंह से उद्योग विभाग का प्रभार ले लिया गया है. अब उनके पास सिर्फ विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ही बच गया है. 

जबकि भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी का विभाग बदलते हुए उन्हें योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है. यह विभाग पहले ललन सिंह के पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में था. ललन सिंह के पास मौजूद जल संसाधन विभाग का प्रभार संजय झा को सौंपा गया है.

टॅग्स :मोदी सरकारनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए