लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच स्पाइसेट चुनिंदा कर्मचारियो को बिना वेतन अवकाश पर भेजेगी

By भाषा | Updated: April 19, 2020 20:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन अपने कर्मचारियों को अप्रैल माह के वेतन का भुगतान उनके काम पर आने के दिनों के हिसाब से करेगी।इससे पहले बजट एयरलाइन ने कर्मचारियों को 25 मार्च से 31 मार्च तक बिना वेतन अवकाश पर भेजा था।

मुंबई: स्पाइसजेट ने 50,000 रुपये से अधिक का वेतन पाने वाले कर्मचारियों को बारी-बारी से अवकाश पर भेजने का फैसला किया है। कोरोना वायरस की वजह देश में तीन मई तक लॉकडाउन है। इस दौरान एयरलाइन कंपनियों की उड़ान सेवाएं भी बंद हैं। सूत्रों ने पीटीआई भाषा से कहा कि एयरलाइन में यह व्यवस्था तीन महीने के लिए रहेगी।

सूत्रों ने यह भी कहा कि एयरलाइन अपने कर्मचारियों को अप्रैल माह के वेतन का भुगतान उनके काम पर आने के दिनों के हिसाब से करेगी। इससे पहले बजट एयरलाइन ने कर्मचारियों को 25 मार्च से 31 मार्च तक बिना वेतन अवकाश पर भेजा था।

चूंकि कोरोना वायरस की वजह से लागू बंद के चलते उड़ान सेवाएं स्थगित हैं, इसलिए कई अन्य एयरलाइंस ने भी अपने कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश पर भेजा है। राष्ट्रव्यापी बंद की वजह से एयरलाइंस की वाणिज्यिक उड़ानें 25 मार्च से बंद हैं। पहले राष्ट्रव्यापी बंद 14 अप्रैल तक था, जिसके बढ़ाकर तीन मई कर दिया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसस्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया