लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown पर बोले विशेषज्ञ- परिवार के साथ बिताएं गुणवत्तापूर्ण समय

By भाषा | Updated: April 3, 2020 19:53 IST

अपने घर को व्यवस्थित करें, अपने घरों से कबाड़ हटाएं, घर के भीतर अपने परिवार के साथ ताश जैसे खेल खेलिए, अपने परिवार के सदस्यों के साथ खाना बनाना सीखिए, उनके साथ व्यापार, योग, ध्यान, भजन जैसी सामूहिक गतिविधियां कीजिए जो आप करना चाहते थे लेकिन पहले कभी नहीं कर पाए।

Open in App
ठळक मुद्देपद्मश्री से सम्मानित गंगाधर बोले- परिवार के सदस्यों को तय समय में ही टीवी देखना चाहिए। यदि आप घर पर हैं तो पूरा दिन टीवी नहीं देखिए।उन्होंने कहा कि बंद के दौरान अपने वजन को भी नियंत्रण में रखिए और इसके लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें।

बेंगलुरु: मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बी एन गंगाधर का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के मकसद से लागू किए गए लॉकडाउन (बंद) के दौरान चिंताओं और तनाव को दूर करने के लिए परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना बहुत आवश्यक है। यहां राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान के निदेशक बी एन गंगाधर ने बंद के दौरान लोगों को परिवार के सदस्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने और ऐसे काम करने की सलाह दी है जो वे समय के अभाव के कारण पहले कभी नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा, 'अपने घर को व्यवस्थित करें, अपने घरों से कबाड़ हटाएं, घर के भीतर अपने परिवार के साथ ताश जैसे खेल खेलिए, अपने परिवार के सदस्यों के साथ खाना बनाना सीखिए, उनके साथ व्यापार, योग, ध्यान, भजन जैसी सामूहिक गतिविधियां कीजिए जो आप करना चाहते थे लेकिन पहले कभी नहीं कर पाए।'

पद्मश्री से सम्मानित गंगाधर ने कहा, 'परिवार के सदस्यों को तय समय में ही टीवी देखना चाहिए। यदि आप घर पर हैं तो पूरा दिन टीवी नहीं देखिए।' उन्होंने कहा कि बंद के दौरान अपने वजन को भी नियंत्रण में रखिए और इसके लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें। गंगाधर ने कहा, 'यदि आप इन बातों का पालन करते हैं तो आप इस बंद के दौरान तनाव और चिंता को दूर रख सकते हैं और इस समय का लाभकारी तरीके से उपयोग कर सकते हैं।'

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत