लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विस में सतत विकास लक्ष्य पर शनिवार को विशेष ​बहस

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:58 IST

Open in App

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया लेकिन सदन में शनिवार को 'सतत विकास लक्ष्य' (एसडीजी) पर विशेष चर्चा होगी । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र आज समाप्त हो गया लेकिन सदस्यों को कल सतत विकास लक्ष्य पर विशेष चर्चा करने के लिए आने को कहा गया है । उन्होंने कहा, ‘'उत्तराखंड विधानसभा में कई जानकार सदस्य हैं । मैं सभी सदस्यों को आमंत्रित करता हूं कि वे कल विशेष चर्चा के लिए विधानसभा आएं और इस विषय पर अपने विचारों को साझा करें ।'’ अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों द्वारा यहां व्यक्त किए गए विचारों का निचोड़ और उनके सुझाव लोकसभा को भेजे जाएंगे । उन्होंने कहा कि मानसून सत्र बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ । अध्यक्ष ने सदन में ज्यादातर समय उपस्थित रहने तथा जनहित में अनेक घोषणाएं करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने विपक्षी सदस्यों को भी सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIncome Tax Rules: 1 अप्रैल से घर खरीदना होगा आसान, 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के लिए पैन कार्ड की झंझट खत्म

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

भारतHimachal Pradesh: शिमला में सुरंग बनाने के लिए विस्फोट, घरों में आई दरार; 40 से ज्यादा लोग बेघर

भारतPMAY-U 2.0: अब इस आय वर्ग के लोगों को मिलेगा PM आवास योजना का लाभ, जानिए कैसे करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब