लाइव न्यूज़ :

सपा से नाराज शिवपाल यादव ने ट्विटर पर PM मोदी और CM योगी को किया फॉलो- भाजपा में शामिल होने के अटकलों के बीच नेता ने कुछ ऐसे दिए संकेत

By आजाद खान | Updated: April 3, 2022 09:26 IST

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी की विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को बुलाया नहीं गया था। इससे वह बहुत नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।कई दिनों से शिवपाल यादव अपनी पार्टी सपा से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें राज्यसभा भी भेजने की बात सामने आ रही है।

लखनऊ: क्या शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होंगे? यह सवाल आजकल सबके मन में आ रहा है कि क्या शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह अटकले तब लगाई जा रही है जब से सपा नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि शिवपाल यादव को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है। इन सभी अटकलों के बीच  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ ने कुछ ऐसा किया जिससे उन पर भाजपा से नजदीकियां बढ़ने का आरोप लग रहे हैं।

क्या किया शिवपाल यादव ने

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के चीफ शिवपाल यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्वीटर पर फॉलो किया है। अब राजनीति में बिना कारण कुछ होता तो नहीं है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि हाल में ही शिवपाल यादव की सीएम योगी के साथ मुलाकात के बाद उनकी भाजपा में शामिल होने की अटकले तेज हो गई है। इस पर पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्वीटर पर फॉलो करना भी एक राजनीतिक कदम बताया जा रहा है। 

भाजपा शायद उन्हें राज्यसभा भेजे

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा से बागी हुए शिवपाल यादव को भाजपा राज्यसभा में भी भेज सकती है। इसके साथ उनके बेटे आदित्य यादव को जसवंतनगर सीट भी मिल सकती है। आपको बता दें कि यूपी के 2022 के चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आदित्य यादव को सीट देने से इंकार कर दिया था। ऐसे में अब यह अटकलें तेज हो रही है कि शिवपाल यादव भाजपा में शामिल हो सकते है और उन्हें राज्यसभा भी भेजा जा सकता है। 

सपा से क्यों नाराज हैं शिवपाल यादव

दरअसल, हाल ही में हुए समाजवादी पार्टी की विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को बुलाया नहीं गया था। वे इस बैठक के इंजतार में दो दिन पहले से थे। लेकिन सभी विधायकों को बुलाए जाने के साथ उन्हें पूछा भी नहीं गया जिसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी खुलेआम जाहिर की थी। इस घटना के बाद सपा गठबंधन के विधायक दल की बैठक में भी शिवपाल यादव नहीं पहुंचे थे। इन सभी बातों को मिलाकर देखा जा रहा है। 

टॅग्स :शिवपाल यादवउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJPनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब