लाइव न्यूज़ :

SP leader Abu Azmi: आयकर विभाग ने 150 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की, महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2023 21:19 IST

SP leader Abu Azmi: बेनामी संपत्ति निरोधक कानून के अंतर्गत वाराणसी में नवनिर्मित फ्लैट और एक भवन परिसर तथा लगभग 50 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि कुर्क कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उत्तर प्रदेश के वाराणसी और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छापेमारी की थी।वाराणसी के मलदहिया में विनायक प्लाजा नामक रियल एस्टेट संपत्ति के टावर 'सी' को कुर्क कर लिया है, जिसका बाजार मूल्य 40-50 करोड़ रुपये है।

SP leader Abu Azmi: आयकर विभाग ने महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और उनके कथित सहयोगियों के खिलाफ जांच के तहत बेनामी संपत्ति निरोधक कानून के अंतर्गत वाराणसी में नवनिर्मित फ्लैट और एक भवन परिसर तथा लगभग 50 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि कुर्क कर ली है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग की लखनऊ स्थित बेनामी संपत्ति जांच इकाई ने इस जांच के तहत इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के वाराणसी और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छापेमारी की थी। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी खत्म हो चुकी है और विभाग ने ‘विनायक ग्रुप’ नामक कंपनी की 10 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि, वाराणसी के मलदहिया में विनायक प्लाजा नामक रियल एस्टेट संपत्ति के टावर 'सी' को कुर्क कर लिया है, जिसका बाजार मूल्य 40-50 करोड़ रुपये है।

सूत्रों के अनुसार, गंगा नदी के किनारे स्थित शहर के हमरौतिया इलाके में स्थित वरुणा गार्डन परियोजना के तहत निर्मित 45 फ्लैट भी कुर्क किये गये हैं। संपत्तियों को बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, हमरौतिया परियोजना में ये टू-बीएचके और थ्री-बीएचके फ्लैट कथित तौर पर आजमी के स्वामित्व वाले हैं।

इनकी कीमत लगभग 30-32 करोड़ रुपये (बाजार मूल्य) आंकी गई है। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने कुछ अन्य सम्पत्तियों को भी कुर्क किया है और ऐसा अनुमान है कि कुर्क की गयी सम्पत्तियों की कुल कीमत करीब 150 करोड़ रुपये होगी। ऐसा पहली बार है कि आयकर विभाग ने तलाशी के दौरान बेनामी संपत्ति निरोधक कानून के तहत चल और अचल संपत्तियों के लिए अस्थायी कुर्की आदेश जारी किये हैं।

विभाग ने पांच अक्टूबर को कम से कम नौ परिसरों पर छापेमारी की थी और इस मामले से कथित तौर पर जुड़े कुछ बेनामीदारों (जिनके नाम पर बेनामी संपत्ति है) पर छापेमारी की थी। आजमी (68) मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीमहाराष्ट्रमुंबईवाराणसीAbu Asim Azmi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'