लाइव न्यूज़ :

'UP में कोई भी सुरक्षित नहीं', अखिलेश यादव ने कहा गायत्री प्रजापति के हमले की न्यायिक जांच जरूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2025 10:40 IST

Akhilesh Yadav News: हमले के बाद संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत में प्रजापति ने कहा कि विश्वास नाम के एक कैदी ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

Open in App

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और वर्तमान में जेल में बंद गायत्री प्रजापति पर हुए हमले की न्यायिक जांच की मांग की है। यादव ने मंगलवार रात प्रजापति पर एक कैदी द्वारा किसी नुकीले हथियार से किए गए हमले की वारदात के बाद 'एक्स' पर की गई एक पोस्ट में कहा, "भूतपूर्व विधायक व उप्र सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो।"

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसी पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं है।" लखनऊ जिला कारागार में आपराधिक मामलों में बंद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार को विवाद के बाद एक कैदी ने हमला कर दिया।

इस घटना में उनके सिर पर चोट आई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि हाथापाई के दौरान, कैदी ने कथित तौर पर प्रजापति पर अलमारी के एक स्लाइडिंग हिस्से से हमला किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। जेल अधिकारियों ने कहा कि उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और प्रजापति अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हमले के बाद संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत में प्रजापति ने कहा कि विश्वास नाम के एक कैदी ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

यह हमला क्यों हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रजापति की विधायक पत्नी महाराजी देवी ने घटना के पीछे साजिश की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब जेल में पानी की एक बोतल नहीं जा सकती है तो धारदार हथियार कैसे पहुंच गया। प्रजापति सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार (2012-2017) में खनन मंत्री रह चुके हैं। प्रजापति बलात्कार सहित कई मामलों में जेल में बंद हैं। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशजेलयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट