लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में दो ट्रेनें पटरी से उतरीं, धर्मकांटे के भारी बक्से से दबकर एक की मौत

By भाषा | Updated: October 2, 2018 18:12 IST

दक्षिण रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “धर्मकांटे के नीचे बैठे एक व्यक्ति के ऊपर भारी बक्सा गिर जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।” 

Open in App

चेन्नई, दो अक्टूबर: तमिलनाडु में मंगलवार को ट्रेन के पटरी से उतर जाने की दो घटनाएं सामने आई। एक हादसे में अंबात्तुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके ऊपर धर्मकांटे से भरा भारी बक्सा गिर गया। दक्षिण रेलवे ने बताया कि उसने मामले में बहुकोणीय जांच का आदेश दिया है। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अंबात्तुर में एक मालगाड़ी पीछे की तरफ जाने लगी जहां एक धर्मकांटे के भारी बक्से से टकराने से पहले एक ब्रेक वैन एवं वैगन पटरी से उतर गए।उन्होंने बताया, “धर्मकांटे के नीचे बैठे एक व्यक्ति के ऊपर भारी बक्सा गिर जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।” अधिकारियों ने ट्रेन के पीछे की तरफ जाने की संभावना के बारे में कहा कि कुछ ‘भारी सामान ले जाने वाली’ मालगाड़ियां वजन के कारण पीछे की ओर हट जाती हैं। 

ट्रेन यातायात नहीं हुआ है प्रभावितअधिकारियों ने बताया, “ट्रेन यातायात प्रभावित नहीं हुआ है और अधिकारी स्तर पर बहुकोणीय जांच का आदेश दे दिया गया है।” वहीं एक अन्य घटना में एगमोर रेलवे स्टेशन पर यार्ड की तरफ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का एक खाली डिब्बा मंगलवार को पटरी से उतर गया। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।हालांकि उन्होंने बताया कि सुबह हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, न ही रेल यातायात में इसकी वजह से कोई बाधा पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरी ‘बोगी’ को फौरन पटरी पर लाया गया।

टॅग्स :भारतीय रेलतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया