लाइव न्यूज़ :

South-West Monsoon Season: सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान, साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने दी जानकारी, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2024 17:06 IST

South-West Monsoon Season: एसएएससीओएफ ने कहा, ‘‘2024 के दक्षिण पश्चिम मानसून (जून-सितंबर) के मौसम में दक्षिण एशिया के उत्तरी, पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कुछ क्षेत्रों को छोड़कर दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की अत्यधिक संभावना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।सामान्य तापमान होने की सबसे अधिक संभावना है।एसएएससीओएफ ने कहा कि इस समय अल नीनो की मध्यम स्थिति बन रही हैं।

South-West Monsoon Season: इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह पूर्वानुमान अगस्त-सितंबर तक अनुकूल ला नीना स्थितियों के कारण भारत में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी के अनुरूप है। एसएएससीओएफ ने कहा, ‘‘2024 के दक्षिण पश्चिम मानसून (जून-सितंबर) के मौसम में दक्षिण एशिया के उत्तरी, पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कुछ क्षेत्रों को छोड़कर दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की अत्यधिक संभावना है।’’

इस मौसम के दौरान दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। इसमें क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी भाग के कुछ हिस्से शामिल नहीं हैं जहां सामान्य तापमान होने की सबसे अधिक संभावना है।

एसएएससीओएफ ने कहा कि इस समय अल नीनो की मध्यम स्थिति बन रही हैं। मानसून के पहले आधे हिस्से में ‘अल नीनो-सदर्न ओशिलेशन’ की तटस्थ स्थितियां बन सकती हैं। इसके बाद दूसरे अर्द्धांश में अल नीना के हालात बन सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत में मानसून के मौसम में बारिश सामान्य से अधिक रह सकती है। 

टॅग्स :मौसमIMD Bhopalभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"