लाइव न्यूज़ :

Sonu Sood: कांवड़ यात्रा को लेकर ट्वीट वार, पढ़िए पूरा मामला

By धीरज मिश्रा | Updated: July 20, 2024 17:19 IST

Sonu Sood: फिल्स स्टार सोनू सूद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। जो कल तक कोविड के दौरान किए गए कार्यों के लिए हीरो थे, वह एक पोस्ट की वजह से जीरो बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सोनू सूद यूपी सरकार के इस आईडिया पर उठाई थी ऊंगली ट्रोल होने के बाद पोस्ट कर मांगी माफी

Sonu Sood: फिल्स स्टार सोनू सूदसोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। जो कल तक कोविड के दौरान किए गए कार्यों के लिए हीरो थे, वह एक पोस्ट की वजह से जीरो बन गए हैं। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है। दरअसल, सोनू सूद को ट्रोल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सोनू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आइडिया पर ऊंगली उठाई जो कांवड यात्रा के दौरान लागू होगा।

आईडिया यह है कि मुजफ्फरनगर जिले में 240 किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटलों, ढाबों और ठेलों सहित भोजनालयों को अपने मालिकों या इन दुकानों पर काम करने वालों के नाम प्रदर्शित करने के आदेश मिला है। इस फैसले पर सोनू सूद ने एक्स एकाउंट से पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि हर दुकान पर एक ही नाम पट्टिका होनी चाहिए “मानवता”। इस पर सोशल मीडिया यूजर भड़क गए।

सोनू को ट्रोल करने लगे। इस पर एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट की, जिसका केपशन दिया गया। थूक लगाई रोटी "सोनू सूद" को “पार्सल” की जाये, ताकि भाईचारा बना रहे। इस पर सोनू का रिएक्शन आग में घी डालने का काम किया। सोनू ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई।

बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम। इसके बाद तो सोनू सूद के खिलाफ जमकर ट्रोलिंग हुई। आखिरकार सोनू सूद को अपनी गलती का अहसाल हुआ। उन्होंने अपने तीसरे पोस्ट में माफी मांगी।

उन्होंने लिखा कि मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सज़ा भी दें।

लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं उतना समय ज़रूरतमंद लोगों पे लगा दें ! वैसे आप सब के लिए बता दूं। यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। यू पी , बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर , धर्म कोई भी हो कोई ज़रूरत रहे तो बता देना। नंबर वहीं है। 

टॅग्स :सोनू सूदउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो