लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने गैर कानूनी तरीके से आवासीय इमारत को होटल में तब्दील किया : बीएमसी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:08 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना अनुमति जुहू स्थित रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील किया।

हालांकि, अभिनेता ने किसी प्रकार की अनियमितता से इंकार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीएमसी के के-पश्चिम वार्ड ने सोमवार को जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

के-पश्चिम वार्ड के सहायक नगर आयुक्त विश्वास मोटे ने पुष्टि की है कि सोनू सूद के खिलाफ कथित तौर पर महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन (एमआरटीपी) अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बृहस्पतिवार को जारी बयान में अभिनेता सूद ने कहा कि उन्होंने स्थानीय निकाय से प्रॉपर्टी का उपयोग बदलने की अनुमति ली थी।

दो पन्ने की शिकायत में बीएमसी ने आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने जुहू एबी नायर रोड के शक्तिसागर स्थित रिहायशी इमारत में ढांचागत बदलाव करने से पहले प्राधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली।

बीएमसी की शिकायत के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में उसने इस संबंध में सूद को नोटिस दिया था।

नगर निकाय ने शिकायत में कहा, ‘‘सोमवार को जमीन का मुआयना किया गया और पाया गया कि आरोपी ने मांगे गए दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए और नोटिस दिए जाने के बावजूद अनधिकृत निर्माण कार्य जारी रखा।’’

जुहू पुलिस थाने के सूत्रों ने बताया कि अबतक अभिनेता के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम बीएमसी अधिकारियों द्वारा अनधिकृत ढांचागत बदलाव की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।’’

सूद ने बयान में कहा है, ‘‘मैं बीएमसी से पहले ही उपयोग बदलने की अनुमति ले चुका हूं। इसकी अनुमति महाराष्ट्र तटवर्ती जोन प्रबंधन प्राधिकरण को देनी थी। कोविड के कारण यह अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में कोई अनियमितता नहीं हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा कानून का पालन करता हूं। महामारी के दौरान इस होटल में कोरोना योद्धा रहते थे। अगर अनुमति नहीं मिलती है तो मैं इसे फिर से आवासीय भवन बना दूंगा। मैं बीएमसी की शिकायत के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में अपील कर रहा हूं।’’

जुहू थाने के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता के खिलाफ अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

गौरतलब है कि ‘दबंग’, ‘जोधा अकबर’ और ‘सिम्बा’ फिल्मों में अभिनय कर चुके सूद कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर चर्चा में आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग