लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर PM मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

By स्वाति सिंह | Updated: November 19, 2018 11:10 IST

Indira Gandhi Birth Anniversary: सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्तिस्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कई राजनैतिक हस्तियों ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्तिस्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता पी सी चाको, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

वहीं, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। राष्ट्र-निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। देश के लिए उनका प्रेम और जन कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरित करती रहेगी।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  की आज 101 वीं जन्मतिथि है।  इंदिरा गांधी को आयरन लेडी भी कहा जाता है। इंदिरा के बुलंद हौसलों की मिसाल आज भी दी जाती है। देश की राजनीति में इतिहास में जब किसी प्रधानमंत्री का नाम लिया जाता है, उसमें  इंदिरा का नाम सबसे ऊपर आता है। इंदिरा गांधी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुत्री थीं। उनका जन्म 19 नवम्बर 1917 को हुआ था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड जैसे प्रमुख संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की थी। 

लाल बहादुर शास्त्री जी के निधन के बाद इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उस समय इंदिरा के अलावा देश के पास कोई दूसरा ऐसा नेता नहीं था जो सत्ता को संभाल सके। इसके बाद वह एक लंबे समय तक (15 साल) तक देश की पीएम रही थी। 

टॅग्स :इंदिरा गाँधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप