लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी का आरोप- मोदी सरकार आरटीआई को खत्म करना चाहती है

By शीलेष शर्मा | Updated: July 24, 2019 03:27 IST

 सोनिया ने सरकार को याद दिलाया कि सूचना का अधिकार कानून बनाते समय व्यापक विचार-विमर्श किया गया था और संसद की पूर्ण सहमति सभी पक्षों की ओर से इस कानून के साथ थी जो अब खत्म होने के कगार पर जा पहुंचा है. 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई वर्षो में 60 लाख से अधिक नागरिकों के आरटीआई का उपयोग किया जिससे प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिला.सोनिया का यह वक्तव्य नहीं बल्कि इस ओर इशारा कर रहा है कि कांग्रेस और विपक्ष मिलकर हर कीमत पर सूचना का अधिकार संशोधन अधिनियम 2019 को राज्यसभा में विपक्ष गिराने की पूरी कोशिश करेगा. 

सूचना के अधिकार को लेकर पहले से हमलावर कांग्रेस ने आज सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोलते हुए राज्यसभा में समूचे विपक्ष को पूरी तरह लामबंद करने की कोशिश तेज कर दी. यह तेजी उस समय आई जब कांग्रेस संसदीय दल के नेता सोनिया गांधी ने एक बयान जारी कर सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि मोदी सरकारआरटीआई कानून को खत्म कर देना चाहती है और इसी इरादे से वह संशोधन लेकर आई है. 

सोनिया ने इस मुद्दे को अत्यंत चिंतित करने वाला बताते हुए साफ किया कि जिस कानून को पूरे सदन ने सहमति के आधार पर 2005 में पारित किया था उसे पूरी तरह खत्म करने पर यह सरकार उतारू है. सोनिया ने सरकार को याद दिलाया कि सूचना का अधिकार कानून बनाते समय व्यापक विचार-विमर्श किया गया था और संसद की पूर्ण सहमति सभी पक्षों की ओर से इस कानून के साथ थी जो अब खत्म होने के कगार पर जा पहुंचा है. 

पिछले कई वर्षो में 60 लाख से अधिक नागरिकों के आरटीआई का उपयोग किया जिससे प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिला. जिसका परिणाम था कि लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत हुई लेकिन इस सरकार का इस सूचना के अधिकार में कोई विश्वास नहीं है वह आयोग के दर्जे और उसकी स्वतंत्रता को खत्म कर देना चाहती है.  जिससे देश का हर नागरिक कमजोर होगा. सोनिया का यह वक्तव्य नहीं बल्कि इस ओर इशारा कर रहा है कि कांग्रेस और विपक्ष मिलकर हर कीमत पर सूचना का अधिकार संशोधन अधिनियम 2019 को राज्यसभा में विपक्ष गिराने की पूरी कोशिश करेगा. 

टॅग्स :सोनिया गाँधीमोदी सरकारआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर