लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर आज सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, सभी कांग्रेसी सांसदों को मौजूद रहने का आदेश

By अंजली चौहान | Updated: August 11, 2023 09:31 IST

पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को "बार-बार कदाचार" के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर आज कांग्रेस की बैठकचौधरी पर पीएम के खिलाफ गलत बयान का आरोप आज मानसून सत्र का आखिरी दिन

नई दिल्ली:कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। यह बैठक लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के सिलसिले में रखी गई है जो आज सुबह साढ़े 10 बजे होनी है। बैठक पार्टी के संसदीय कार्यालय में की जाएगी। 

दरअसल, गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी पर कुछ ऐसी टिप्पणियां की कि उसके बाद वह बीजेपी के निशाने पर आ गए। लोकसभा में बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने एक प्रस्ताव के जरिए अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को पेश किया। प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया। 

क्या है अधीर रंजन चौधरी पर आरोप 

दरअसल, प्रह्लाद जोशी ने अपने प्रस्ताव में अधीर रंजन चौधरी पर संसदीय कार्यवाही के दौरान लगातार व्यवधान पैदा करने और यहां तक ​​कि देश और इसकी छवि को अपमानित करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता पर अमर्यादित आचरण का आरोप लगा है। 

बीजेपी नेता ने अधीर रंजन चौधरी पर आरोप लगाया गया है कि यह आदत बन गई है। बार-बार चेतावनी मिलने के बाद भी उन्होंने खुद में सुधार नहीं किया। वह अपनी बहसों में हमेशा बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। वह देश और उसकी छवि को अपमानित करते हैं और कभी माफी नहीं मांगते।

वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, " जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बैठे हैं...मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है।"

अपने बचाव में बोले अधीर रंजन चौधरी 

लोकसभा की कार्यवाही के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपने खिलाफ हुई कार्यवाही को लेकर अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया है।

कांग्रेस नेता ने अपने बयानों पर सफाई देते हुए कहा कि मोदी जी मणिपुर मुद्दे पर 'नीरव' बैठे हैं, जिसका मतलब है चुप बैठना। 'नीरव' का मतलब है चुप रहना। मेरा इरादा पीएम मोदी का अपमान करना नहीं था।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ऐसा नहीं लगा कि उनका अपमान किया गया है, उनके दरबारियों को ऐसा लगा और उन्होंने मेरे खिलाफ यह प्रस्ताव लाया। मुझे पता चला कि (मामला) विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया है और मुझे तब तक निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेससोनिया गाँधीसंसद मॉनसून सत्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष