लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी की मोदी सरकार से अपील, ये बीजेपी बनाम कांग्रेस का वक्त नहीं, मनरेगा से लोगों की करें मदद

By निखिल वर्मा | Updated: June 8, 2020 13:11 IST

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से मनरेगा के जरिए लोगों की मदद करने के लिए कहा है.

Open in App
ठळक मुद्देहाल में ही केंद्र सरकार ने मनरेगा का बजट आवंटन बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कर दिया हैबता दें कि कोरोना वायरस संकट में सबसे ज्यादा नुकसान और दिक्कत प्रवासी मजूदरों को उठाना पड़ा हैकोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से लाखों मजदूरों के समक्ष रोजगार का संकट है

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस महामारी संकट से उबरने के लिए मोदी सरकार को सलाह दी है। सोनिया गांधी ने सरकार से कहा है कि लोगों की मदद करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून 2005 (मनरेगा) का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मनरेगा कानून ने गरीब से गरीब व्यक्ति के हाथों को काम व आर्थिक ताकत दे भूख व गरीबी पर प्रहार किया। 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस छपे सोनिया गांधी के आर्टिकल में कहा गया है कि यह भारतीय जनता पार्टी बनाम कांग्रेस का मुद्दा नहीं है। भारत के जनता की मदद करने के लिए मनरेगा का इस्तेमाल करिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा की शुरुआत के बाद 15 साल में इस योजना ने लाखों लोगों को भूख व गरीबी के कुचक्र से बाहर निकाला है। सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा की आलोचना की और इसे कमजोर करने की कोशिश की लेकिन आखिर में इसके लाभ और सार्थकता को स्वीकार करना पड़ा। पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समझ में आया कि मनरेगा को बंद किया जाना व्यावहारिक नहीं है।

उन्होंने लिखा, कोविड-19 महामारी और मंदी की मार झेल रही अर्थव्यवस्था ने सरकार को आभास दिलाया कि पिछली यूपीए सरकार के प्रमुख ग्रामीण राहत कार्यक्रमों को दोबारा शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम स्वंय बोलता है। वित्तमंत्री द्वारा हाल में ही मनरेगा का बजट बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये ज्यादा किए जाने की घोषणा ने इस बात को साबित कर दिया है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पुरानी मांग को दोहराते हुए कहा कि कोरोना संकट के इस वक्त केंद्र सरकार को लोगों के हाथों में सीधा पैसा देना चाहिए। मनरेगा के अलावा सोनिया गांधी ने कांग्रेस सरकार की बनाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की महत्वता पर भी जोर दिया है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीमनरेगामोदी सरकारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो