लाइव न्यूज़ :

कभी पाकिस्तान कहता है कि पासपोर्ट चाहिए, कभी कहता है इसकी जरूरत नहीं, माजरा क्या हैः विदेश मंत्रालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 17:43 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिये दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था और भारत उसपर कायम रहेगा। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान से परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं। कभी वे कहते हैं कि पासपोर्ट चाहिए और कभी कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देकरतारपुर के लिये पासपोर्ट को लेकर पाकिस्तान से परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं: विदेश मंत्रालयफिलहाल, एक द्विपक्षीय समझौता आवश्यक दस्तावेजों को निर्दिष्ट करता है।

भारत ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय श्रद्धालुओं को दरबार साहिब मंदिर के दर्शन के लिये पासपोर्ट की जरूरत होगी या नहीं, इसे लेकर पाकिस्तान से परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिये दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था और भारत उसपर कायम रहेगा। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान से परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं। कभी वे कहते हैं कि पासपोर्ट चाहिए और कभी कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं।

फिलहाल, एक द्विपक्षीय समझौता आवश्यक दस्तावेजों को निर्दिष्ट करता है।" कुमार ने कहा कि एकतरफा तरीके से इसमें संशोधन नहीं किये जा सकते। गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया था कि पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, लेकिन समझौते के अनुसार, पासपोर्ट जरूरी होगा।

कुमार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने अभी भारत के उन गणमान्य व्यक्यिों की सूची की पुष्टि नहीं की है जो पाकिस्तान में करतारपुर उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, "हम मानकर चल रहे हैं कि पाकिस्तानी पक्ष के साथ साझा किए गए पहले जत्थे के सभी नामों को मंजूरी दे दी गई है।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को इस समारोह में भाग लेने वाले भारत के गणमान्य व्यक्तियों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानमोदी सरकारइमरान खानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील