लाइव न्यूज़ :

"कुछ लोगों ने मुझे, मेरी ही पार्टी में बेगाना बना दिया लेकिन...'', छलका भाजपा नेता अनिल विज का दर्द

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 2, 2024 09:20 IST

हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अब अपनी ही पार्टी में पराया महसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज अब अपनी ही पार्टी में खुद को पराया महसूस कर रहे हैंअनिल विज ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें अपनी पार्टी में 'पराया' बना दिया हैविज, हरियाणा में हुई हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार में जगह न मिलने से नाराज हैं

अंबाला: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अब अपनी ही पार्टी में पराया महसूस कर रहे हैं। भाजपा आलाकमान द्वारा हरियाणा में किये हालिया फेरबदल के बाद और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नए मंत्रिमंडल में जगह न बना पाने वाले भाजपा नेता अनिल विज ने बीते बुधवार को कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें अपनी पार्टी में 'पराया' बना दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अंबाला में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अनिल विज ने ने बिना किसी का नाम लिए कहा, "माना कुछ लोगों ने मुझे मेरी पार्टी में बेगाना बना दिया है, परंतु कई बार बेगाने अपना कहने के लिए भी ज्यादा काम कर जाते हैं। सच है कि कुछ लोगों ने मुझे अपनी महफ़िल में पराया बना दिया है, लेकिन कभी-कभी पराये लोग अपनों से ज़्यादा काम करते हैं।"

हरियाणा की नवगठित भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में अनिल विज को नहीं शामिल किया गया, जो पहले की मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृह मंत्री थे। नई सरकार में शामिल न किये जाने को लेकर विज इतने नाराज थे कि नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए और विधायक दल की बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए थे।

राज्य भाजपा प्रमुख सैनी ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह सीएम का पद संभाला था। सीएम समेत आठ कैबिनेट सदस्य नए चेहरे थे। 19 मार्च को शामिल किए गए आठ मंत्रियों में से सात दो बार के विधायक हैं। हालांकि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को नई कैबिनेट में अपने लिए जगह नहीं मिल पाई।

जबकि अनिल विज के बारे में अटकलें थीं कि वह जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला के हटने के बाद भाजपा द्वारा नियुक्त दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हो सकते हैं।

जब भाजपा ने 2014 में 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में पहली बार बहुमत हासिल किया, तो विज को मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखा गया। हालांकि पार्टी ने इस पद के लिए पहली बार विधायक बने मनोहर लाल खट्टर को चुना था। साल 2019 के चुनावों में भी खट्टर ने विज को फिर से सीएम की दौड़ में हरा दिया था और बाद में उन्हें अपनी सरकार में गृह और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख विभाग आवंटित किया था।

टॅग्स :अनिल विजहरियाणाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो