लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse: पीएम मोदी ने भी देखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, ट्वीट कर शेयर की तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 11:10 IST

Solar Eclipse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ तस्वीरें ट्वीट कर कहा कि उनमें भी सूर्य ग्रहण को देखने की उत्सुकता थी लेकिन बादल के कारण वे उसे खुले आकाश में नहीं देख सके।

Open in App
ठळक मुद्देSolar Eclipse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा सूर्य ग्रहणपीएम मोदी ने कहा- वे भी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्सुक लेकिन बादलों के कारण खुले आकाश में नहीं देख सके ये नजारा

भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में आज सूर्य ग्रहण का दिलचस्प नजारा दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका लुत्फ उठाया और तस्वीरें ट्वीट की। हालांकि, पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये भी बताया कि दिल्ली में बादल होने के कारण वे खुले आकाश में सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं देख सके लेकिन ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के जरिए जरूर उन्होंने देश के तमाम हिस्सों के सूर्य ग्रहण की तस्वीरें देखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, 'कई भारतीयों की तरह मैं भी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्सुक था। दुर्भाग्य रहा कि बादल के कारण मैं सूरज को नहीं देख सका लेकिन लाइव स्ट्रीम के जरिए कोझिकोड और अन्य हिस्सों की कुछ तस्वीरें जरूर देख सका। साथ ही विशेषज्ञों की मदद से मुझे इस विषय में अपना ज्ञान बढ़ाने का भी मौका मिला।'

बता दें कि 26 दिसंबर का सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है। ऐसा सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के अधिकांश प्रकाश को ढक लेता है।

इसके कारण सूर्य अग्नि की अंगूठी के समान दिखाई देता है। ऐसे में किसी व्यक्ति को उचित सुरक्षा के बिना थोड़ी देर के लिए भी सीधे सूर्य की ओर नहीं देखना चाहिए। यहां तक ​​कि जब सूर्य का 99 प्रतिशत हिस्सा आंशिक ग्रहण के दौरान चंद्रमा द्वारा ढक लिया जाता है, तब भी शेष प्रकाश आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। 

सूर्य ग्रहण देखने की सबसे अच्छी विधि उपयुक्त सतह पर दूरबीन या पिनहोल कैमरा का उपयोग है। गुरुवार का सूर्य ग्रहण सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, भारत, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, उत्तरी मारियाना द्वीप और गुआम में दिखाई देगा। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?