लाइव न्यूज़ :

संगठित आंदोलन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाना चाहिए: विजयन

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:11 IST

Open in App

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने समाज में निहित जातिवाद, सांप्रदायिकता और आर्थिक असमानता जैसे खतरों को समाप्त करने के लिए राजनीतिक दृढ़ता के साथ एक संगठित आंदोलन की आवश्यकता पर शनिवार को बल दिया। उन्होंने समाज सुधारक दिवंगत अय्यंकाली की जयंती के अवसर पर एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ये सामाजिक बुराइयां अभी भी देश की प्रगति और लोगों के शांतिपूर्ण जीवन के लिए चुनौतियां पेश कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि अय्यंकाली (1863-1941) दलितों की उन्नति के लिए काम करने वाले एक समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि जातिवाद, सांप्रदायिकता और आर्थिक असमानताएं अभी भी देश की प्रगति और लोगों के शांतिपूर्ण जीवन के लिए चुनौतियां खड़ी कर रही हैं। विजयन ने कहा, ‘‘हम इन बुराइयों को दूर करके ही वर्तमान सामाजिक समस्याओं का पूर्ण समाधान पा सकते हैं। इस तरह के खतरों को जड़ से खत्म करने के लिए एक दृढ़ राजनीतिक विश्वास के साथ एक संगठित आंदोलन किया जाना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अय्यंकाली उन महान हस्तियों में अग्रणी थे, जिन्होंने तत्कालीन समाज में व्याप्त सामंतवाद, जाति व्यवस्था और कुरीतियों के अंधेरे पर पुनर्जागरण का प्रकाश डालकर दक्षिणी राज्य में आधुनिकता के युग की शुरुआत की थी। उन्होंने न केवल दलितों के लिए, बल्कि महिलाओं, किसानों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी। एक अन्य फेसबुक पोस्ट में, उन्होंने एक हिंदू संत और समाज सुधारक चट्टंबी स्वामी (1853-1924) के योगदान को भी याद किया, जिन्हें राज्य में पुनर्जागरण आंदोलन के अग्रदूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने उनकी जयंती के अवसर पोस्ट में कहा, ‘‘केरल के पुनर्जागरण काल का इतिहास चट्टंबी स्वामीकल के योगदान का उल्लेख किए बिना नहीं लिखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतकेरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

भारतKerala elections 2026: 140 सीट और 86 प्रत्याशी घोषित?, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ के. रंजीत, बीजेपी ने मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा, लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम