लाइव न्यूज़ :

अगर Dawood Ibrahim से इतना ही प्रेम है तो Sharad Pawar अपनी केबिन में गांधी की जगह लगाएं उसकी तस्वीर- FIR पर बोले विधायक नितेश राणे

By आजाद खान | Updated: March 13, 2022 14:01 IST

अन्य मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे से सालियान की मौत पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भी पूछताछ की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक नितेश राणे ने एक बार फिर एमवीए और शरद पवार पर निशाना साधा है।उन्होंने शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से ज्यादा प्रेम दिखानी की बात कही है। नितेश राणे से सालियान की मौत के बारे में टिप्पणी करने पर भी पुलिस ने पूछताछ की गई है।

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने उन पर केस दर्ज होने के बाद शरद पवार और एमवीए पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि नितेश राणे ने इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम दाऊद इब्राहिम के से जोड़ा था, जिसके बाद उन पर मामला दर्ज कराया गया था। इस पर बोलते हुए नितेश राणे ने कहा कि मेरे द्व्रारा दिए गए बयानों के चलते मुझ पर और मेरे भाई पर केस दर्ज किया गया है। नितेश राणे ने शरद पवार को दाऊद इब्राहिम के लिए ज्यादा प्यार दिखाने की भी बात कही है। 

दाऊद इब्राहिम से इतना प्यार है तो शरद पवार ऑफिस में लगा ले उसका फोटो-नितेश राणे

नितेश राणे ने एमवीए और शरद पवार पर पलटवार करते हुए आगे कहा कि अगर उन्हें दाऊद इब्राहिम से इतना प्यार है तो वे अपने केबिन से गांधी जी की फोटो हटा देनी चाहिए और उसकी जगह दाऊद इब्राहिम की फोटो लगा लेनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री के बेटे नितेश राणे ने कहा कि उन पर मामला इसलिए दर्ज किया गया है क्योंकि उन्होंने एमवीए सरकार को पर्दाफाश करने की कोशिश की है। 

क्यों नितेश राणे पर हुआ था केस

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था जिसके बाद एनसीपी नेता सूरज चव्हाण ने शिकायत कर उनके और इनके भाभ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। इस पर नितेश राणे ने यह बयान दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले छह मार्च को दिशा सालियान की मौत मामले में भी पूछताछ के लिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे मालवणी थाने पहुंचे थे। इन पर सालियान की मौत के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने और झूठी सूचना फैलाने का आरोप लगा था।  

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPशरद पवारदाऊद इब्राहिमSharad PawarPoliceDawood Ibrahim
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए