लाइव न्यूज़ :

बाल देखभाल संस्थानों में अब तक 721 बच्चे कोविड से संक्रमित हुए : आरटीआई

By भाषा | Updated: August 22, 2021 16:28 IST

Open in App

देश के शीर्ष बाल अधिकार निकाय के आंकड़ों के अनुसार, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) में 720 से अधिक बच्चे अब तक कोविड-19 से संक्रमित हुए और किसी की भी मौत नहीं हुई। आंकड़ों को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ‘पीटीआई’ से एक आरटीआई प्रश्न के जवाब में साझा किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल, उत्तर प्रदेश 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में से एकमात्र राज्य था जिसने सीसीआई में बच्चों के बीच कोरोना वायरस मामलों की सूचना दी थी। आंकड़ों के अनुसार, इसने 35 मामले दर्ज किए थे।आंकड़ों के अनुसार इस साल उत्तर प्रदेश में ऐसे संस्थानों से अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इन 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीसीआई में रहने वाले बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। आंकड़ों के अनुसार, ऐसे संस्थानों के 721 बच्चों में से, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, सबसे अधिक संख्या हरियाणा (288), इसके बाद तमिलनाडु (149) और बिहार (131) से सामने आई। इसमें कहा गया है कि मिजोरम में सीसीआई में बच्चों में कोविड-19 के मामलों की संख्या 46, कर्नाटक में 37, दिल्ली में 19, तेलंगाना में सात, गुजरात में छह, चंडीगढ़ में तीन मामले थे। आयोग के आंकड़ों में कहा गया है अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कोई मामला सामने नहीं आया। इसके अनुसार इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 857 सीसीआई हैं और उनमें 33,695 लाभार्थी रहते हैं। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जून में राज्यों को कोविड-19 से पीड़ित बच्चों की देखभाल के लिए सीसीआई के भीतर पृथक केन्द्रों के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने को कहा था। सीसीआई को सभी बच्चों के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखने और बुनियादी सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा संक्रमण से सुरक्षा जैसी उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष