लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में साल 2022 में अब तक कुल 27 बाघों की मौत हो चुकी है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 24, 2022 14:11 IST

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण की ओर से जारी हुई जानकारी के अनुसार इस साल एक जनवरी से बीते 15 जुलाई के बीच पूरे देश में कुल 74 बाघों की मौत हुई, जिसमें अकेले केवल मध्य प्रदेश में ही 27 बाघ मरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2022 की जनवरी से लेकर अब तक मध्य प्रदेश में कुल 27 बाघों की मौत हो चुकी हैमध्य प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां कुल 15 बाघों की मौत हुईइस साल एक जनवरी से बीते 15 जुलाई के बीच पूरे देश में कुल 74 बाघों की मौत हुई

भोपाल: बाघों के संरक्षण के लिए देश में नंबर वन स्थान रखने वाले मध्य प्रदेश से बुरी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक ‘टाइगर स्टेट’मध्य प्रदेश में साल 2022 के जनवरी से लेकर अब तक यानी की साढ़े छह महीने के मध्य 27 बाघों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण (एनटीसीए) की ओर से जारी हुई इस जानकारी के अनुसार देश में यह बाघों की सर्वाधिक मौत है।एनटीसीए के अनुसार इस साल एक जनवरी से बीते 15 जुलाई के बीच पूरे देश में कुल 74 बाघों की मौत हुई, जिसमें अकेले केवल मध्य प्रदेश में ही 27 बाघ मरे हैं।

एनटीसीए के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां कुल 15 बाघों की मौत हुई। इसके बाद कर्नाटक में 11, असम में 5, केरल में 4, राजस्थान में 4, उत्तर प्रदेश में 3, आंध्र प्रदेश में 2 और बिहार, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ में क्रमशः 1-1 बाघों ने दम तोड़ा है।

इस दुखद खबर को साझा करते हुए एनटीसीए के अधिकारियों ने बताया कि मारे गये बाघों की कुछ की मौत अवैध शिकार तो वहीं कुछ करंट लगने के कारण मारे गये। वहीं कुछ बाघों की मौत वृद्धा अवस्था, प्राकृतिक कारणों, बीमारी और आपसी लड़ाई सहित अन्य तमाम कारणों से हुई।

मालूम हो कि एनटीसीए की ओर से 31 जुलाई 2019 को जारी हुई राष्ट्रीय बाघ आंकलन रिपोर्ट 2018 में बताया गया था कि मध्य प्रदेश में कुल बाघों की संख्या 526 दर्ज की गई है, जिसके कारण मध्य प्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा वापस मिल गया, जो उससे पहले आठ सालों तक कर्नाटक के पास था।

मध्य प्रदेश में कुल छह बाघ अभयारण्य हैं, जिनमें कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय डुबरी शामिल हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रकर्नाटकउत्तर प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी