लाइव न्यूज़ :

जानें कौन हैं IPS एसएन श्रीवास्तव, जिनको दिल्ली हिंसा के दौरान देर रात अमित शाह ने स्पेशल कमिश्नर बनाया

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 10:16 IST

दिल्ली हिंसा: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारी ने सूचना दी है। 200 से अधिक लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा। जिसमें से तकरीबन 60 लोग पुलिसवाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।जम्मू कश्मीर में एडीजी रहते हुए श्रीवास्तव गृह युद्ध जैसी स्थितियों ने निपटने का भी लंबा अनुभव है।

दिल्ली हिंसा को देखते हुए 25 फरवरी की रात गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया।  गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को सीआरपीएफ से वापस बुलाकर दिल्ली पुलिस का स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया। जिसके बाद तकरीबन गृह मंत्री अमित शाह ने एक लंबी बैठक की। जो दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगभग 3 घंटे तक चली। इस बैठक दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर श्रीवास्तव भी शामिल हुए थे। 

जानें IPS अधिकारी एसएन श्रीवास्तव के बारे में?

श्रीवास्तव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे। सीआरपीएफ में उनका कार्यकाल 30 जून, 2021 तक था। श्रीवास्तव अभी तक सीआरपीएफ (ट्रेनिंग) जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। सीआरपीएफ ने भी गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अधिकारी के नए पद संभालने संबंधी आदेश जारी किया। 

श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दिल्ली पुलिस में एक लंबे समय तक पारी खेल चुके श्रीवास्तव को लॉ एंड ऑर्डर में अच्छा-खासा तजुर्बा हासिल है। श्रीवास्तव को खासकर आतंक विरोधी ऑपरेशन, डी कंपनी और मेवाती गैंग के खिलाफ कामयाब एक्शन के माहिर रहे हैं। 

श्रीवास्तव के कार्यकाल में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आईपीएल मैच फिक्सिंग का खुलासा किया था। उस समय वह स्पेशल सेल में विशेष पुलिस आयुक्त थे। जम्मू कश्मीर में एडीजी रहते हुए श्रीवास्तव गृह युद्ध जैसी स्थितियों ने निपटने का भी लंबा अनुभव है। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में हिंसा को काबू करने के लिए उनकी तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि वह एक-दो दिन में दिल्ली पुलिस में कार्यभार संभाल लेंगे।

टॅग्स :दिल्ली हिंसासीआरपीएफदिल्लीकैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसएसएन श्रीवास्तव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए