लाइव न्यूज़ :

बेटी पर लगे आरोपों के बाद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस, जयराम रमेश, पवन खेड़ा को भेजा कानूनी नोटिस

By शिवेंद्र राय | Updated: July 24, 2022 17:11 IST

गोवा में अवैध बार के संचालन में बेटी पर लगाए आरोपों के बाद भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। ईरानी ने अपने वकील के माध्यम से कांग्रेस पार्टी, जयराम रमेश और पवन खेड़ा को नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर पलटवार किया हैअवैध बार मामले में कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा हैकांग्रेस ने ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध बार के संचालन का आरोप लगाया था

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेटी पर गोवा में 'अवैध बार' चलाने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

ईरानी ने अपने वकील के माध्यम से कांग्रेस पार्टी, जयराम रमेश और पवन खेड़ा को नोटिस भेजा है। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करके ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने का आरोप लगाया था। पवन खेड़ा ने कहा था, 'केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

गोवा में उनकी बेटी द्वारा चलाए जा रहे रेस्त्रां पर शराब परोसने के लिए फर्ज़ी लाइसेंस जारी करवाने का आरोप लगा है।' पवन खेड़ा ने दावा किया था, 'केंद्रीय मंत्री की बेटी ने अपने ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ के लिए फर्ज़ी दस्तावेज़ देकर 'बार लाइसेंस' जारी करवाए।'

कांग्रेस के आरोपों के बाद स्मृति ईरानी ने जवाब देते हुए कहा था, ‘मेरी बेटी की गलती यह है कि उसकी मां सोनिया और राहुल गांधी की 5,000 करोड़ रुपये की लूट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। उसकी गलती यह है कि उसकी मां ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा।’ 

स्मृति ने अपनी बेटी पर लगाए आरोपों के निराधार बताते हुए कहा था कि उनकी 18 साल की बेटी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है और कोई बार नहीं चलाती। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाने के लिए पवन खेड़ा और कांग्रेस पार्टी को अदालत में देखने की बात कही थी। अब स्मृति ईरानी ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी, जयराम रमेश और पवन खेड़ा को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

मुद्दे पर जारी है सियासी जंग

इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के नेता भी आमने-सामने हैं। ईरानी की बेटी पर लगाए कांग्रेस के आरोपों पर एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कुछ टिप्पड़ी की थी। अब कांग्रेस ने इसे अमर्यादित बताते हुए भाजपा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है और माफी मांगने की मांग की है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीकांग्रेसJairam RameshPawan KheraBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?