लाइव न्यूज़ :

स्मार्ट सिटी योजना फ्लॉप, काशी को भी नहीं मिला पैसाः आरटीआई खुलासे के बाद कांग्रेस का दावा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 28, 2019 08:26 IST

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के आधार पर कहा कि देश में 100 स्मार्ट शहर बनाने की इस योजना पर मोदी सरकार ने 5 साल में मात्र 7 प्रतिशत राशि जारी की है. इस हिसाब से इस परियोजना को पूरा होने में 52 साल लगेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 100 स्मार्ट शहर बनाने की इस योजना पर मोदी सरकार ने 5 साल में मात्र 7 प्रतिशत राशि जारी की है. इस हिसाब से इस परियोजना को पूरा होने में 52 साल लगेंगे. स्मार्ट सिटी मिशन भी नरेंद्र मोदी सरकार का नया जुमला साबित हुआ हैः सुरजेवाला

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्टसिटी परियोजना को 'फ्लॉप' करार दिया है. पार्टी ने कहा कि मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी को भी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए महज 8.63 प्रतिशत राशि जारी की है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के आधार पर कहा कि देश में 100 स्मार्ट शहर बनाने की इस योजना पर मोदी सरकार ने 5 साल में मात्र 7 प्रतिशत राशि जारी की है. इस हिसाब से इस परियोजना को पूरा होने में 52 साल लगेंगे.

सुरजेवाला ने कहा कि काशी को क्योटो बनाने का दावा करने वाले मोदी ने वाराणसी स्मार्ट सिटी मिशन के लिए महज 8.63 प्रतिशत राशि जारी कर इसका हक छीना है. उन्होंने आरटीआई में आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन को लेकर सरकार की वित्तीय उपेक्षा के कारण इस योजना ने 5 साल में दम तोड़ दिया. इस योजना के लिए सरकार को 2.7 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि जारी करनी थी, लेकिन सिर्फ 14882 करोड़ रुपए ही जारी किए गए.

सरकार के लिए घर बनाने के बदले जुमला बनाना आसान

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस सरकार के लिए शहर बसाने और घर बनाने के बदले जुमला बनाना आसान रहा है. स्मार्ट सिटी मिशन भी नरेंद्र मोदी सरकार का नया जुमला साबित हुआ है. सरकार को खुद स्मार्ट सिटी परियोजना की मौजूदा स्थिति की जानकारी नहीं है. आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय ने यह स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि काशी के अलावा मुंबई, दिल्ली, गाजियाबाद सहित तमाम प्रमुख शहरों के साथ सरकार ने इस योजना में अन्याय किया. दिल्ली को लगभग 2000 करोड़ रुपए की जगह मात्र 196 करोड़ रुपए मिले.

टॅग्स :स्मार्ट सिटी योजनानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष