लाइव न्यूज़ :

उप्र के शाहजहांपुर एवं आगरा म में नदी में नहाने गए छह युवकों की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:36 IST

Open in App

शाहजहांपुर : आगरा (उप्र) छह जून उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में नदी में नहाने गए तीन युवकों की कथित रूप से नदी में डूबने से मौत हो गई जबकि आगरा में यमुना नदी में नहाने के क्रम में तीन अन्य किशोरों की मौत हो गयी । हादसों के बाद गोताखोरों की मदद से सभी छह शव बरामद कर लिये गये हैं ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने रविवार को बताया कि थाना खुदागंज अंतर्गत दीपपुर गांव में रहने वाले तीन युवकों जिनमें दो सगे भाई हैं, वे शनिवार शाम को गांव के पास ही बह रही देवहा नदी में नहाने गए थे और जब तीनों युवक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह जब परिजन नदी के किनारे गए तो युवकों की बाइक खड़ी मिली। उन्होंने बताया कि तलाश करने पर दिन में एक युवक आसिफ (19) का शव बरामद हो गया और इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई l

बाजपेई ने बताया कि आज शाम को आसिफ द्वितीय (20) तथा नाजिर (22) के शव भी नदी से बरामद कर लिए गए हैं।

प्रदेश के आगरा जिले में एक अन्य धटनाक्रम में शनिवार शाम को तीन किशोर यमुना में डूबने से मौत हो गयी ।

पुलिस ने बताया कि तीनों किशोरों के शव बरामद कर लिये गये हैं । उन्होंने बताया कि उनकी पहचान पंकज (14), बंटी (15) और दीपक (15) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया सभी छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि तीनों किशोर शनिवार दोपहर में यमुना में नहाने के लिए गये थे, जहां पैर फिसलने पर वे यमुना में डूब गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र