लाइव न्यूज़ :

भारत में अवैध रूस से प्रवेश करते पकड़े गए 6 श्रीलंकाई नागरिक, देश में घूसने की बताई वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2022 15:29 IST

श्रीलंकाई लोगों में से एक ने दावा किया कि वे श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए 6 नागरिकों में से तीन बच्चे हैं

Open in App
ठळक मुद्दे तटरक्षक बल के अधिकारियों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे 6 श्रीलंकाई नागरिकों को पकड़ा हैपकड़े गए 6 नागरिकों में से 3 बच्चे हैंपकड़े गए श्रीलंकाई नागरिकों में से एक ने कहा कि देश में आर्थिक संकट की वजह से वे यहां आ रहे थे

तमिलनाडुः तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि छह श्रीलंकाई नागरिकों को पकड़ा गया है जो अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई के बताया कि सभी श्रीलंकाई नागरिक मंगलवार को तटरक्षक बल द्वारा बचाए जाने से पहले फंसे हुए थे। पकड़े गए 6 नागरिकों में से तीन बच्चे हैं। अधिकारियों ने कहा कि श्रीलंकाई लोगों ने तमिलनाडु के धनुषकोडी में उतरने का प्रयास किया, लेकिन जिस व्यक्ति ने उन्हें अवैध रूप से यहां लाया था, उन्होंने उन्हें उतरने के लिए मजबूर किया और उन्हें रेत के टीले पर छोड़ दिया।

श्रीलंकाई लोगों में से एक ने दावा किया कि वे श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। नागरिकों ने बताया कि श्रीलंका में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें उनके घर के प्रबंधन में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 

श्रीलंका में क्या हो रहा है?

श्रीलंका एक विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहा है जिसने मुद्रा अवमूल्यन को मजबूर किया है और भोजन, दवा और ईंधन जैसे आवश्यक आयात महंगे कर दिए गए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मदद की गुहार लगाई है। पिछले महीने संकट के शुरुआत मेंआईएमएफ ने कहा कि श्रीलंका ने वित्तीय सहायता के लिए नहीं कहा था, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह मदद के लिए तैयार है। लेकिन मौजूदा समय में संकट अब इतना बड़ा हो गया है कि श्रीलंका सरकार अपने कर्ज के पुनर्गठन में मदद करने के लिए एक वैश्विक कानूनी फर्म को नियुक्त करने की योजना बना रही है जिसको लेकर  वह अप्रैल के मध्य में आईएमएफ के साथ आधिकारिक वार्ता शुरू करेगा।

उधर, श्रीलंका में मौजूदा संकट को लेकर विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया ने मंगलवार को राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे और उनकी सरकार पर भारत द्वारा दिए गए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। मुख्य विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा ने ईंधन स्टेशनों पर लंबी लाइनों और लोगों द्वारा सामना की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि यह शर्मनाक है … पैसा लंबी कतारों में फंसे लोगों को राहत देने के लिए है।

टॅग्स :श्रीलंकाTamil NaduCoast Guard
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?