लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक बलों की ताकत में होगा इजाफा, छह गश्ती पोतों की खरीद को मिली मंजूरी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 20, 2023 20:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देयह सौदा 1,614 करोड़ रुपये का हैअगली पीढ़ी के छह अपतटीय गश्ती पोतों की खरीदमझगांव डॉकयार्ड शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ बुधवार को अनुबंध पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए अगली पीढ़ी के छह अपतटीय गश्ती पोतों की खरीद के लिए मझगांव डॉकयार्ड शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ बुधवार को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह सौदा 1,614 करोड़ रुपये का है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस खरीद का उद्देश्य तटरक्षक बल की समुद्री सुरक्षा क्षमता को बढ़ाना है। 

सौदे के बारे में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह करार खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत कुल 1614.89 करोड़ रुपये में किया गया तथा खरीदे जा रहे छह पोतों में से चार मौजूदा पुराने अपतटीय गश्ती पोतों की जगह लेंगे और अन्य दो पोत तटरक्षक के बेड़े में वृद्धि करेंगे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ये आधुनिक और उच्च प्रौद्योगिकी वाले पोत निगरानी, कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव, समुद्री प्रदूषण से निपटने संबंधी प्रतिक्रिया और मानवीय सहायता सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

मंत्रालय ने ये भी बताया है कि कई उच्च तकनीक वाली उन्नत सुविधाओं और उपकरणों से युक्त ये अपतटीय गश्ती पोत बहुउद्देशीय ड्रोन और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) क्षमताओं से लैस होंगे।

बता दें कि हाल के दिनों में सरकार ने तीनों सेनाओं के साथ ही तटरक्षक बलों को भी ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए कई अहम फैसले किए हैं।  अपनी आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना को मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल (एमआरएएसएचएम) की खरीद के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से हरी झंडी मिली है। इसके अलावा अंतर-सरकारी ढांचे के तहत मार्च तक अमेरिका से 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर सशस्त्र ड्रोन खरीदने को लेकर एक ऐतिहासिक सौदे पर विचार चल रहा है। 

भारतीय नौसेना को जल्द ही एक ऐसा ब्रह्मास्त्र भी मिलने वाला है जिसके शष्त्रागार में शामिल होते ही इसकी मारक क्षमता में कई गुना वृद्धि हो जाएगी। डीआरडीओ द्वारा विसकित की जा रही मिसाइल एक एंटी-शिप मिसाइल है। NASM-MR, एक हार्पून क्लास एंटी-शिप मिसाइल है। NASM-MR एक सब-सोनिक क्रूज मिसाइल होगी। भारतीय नौसेना के ये नया हथियार 150 किलोग्राम का वारहेड अपने साथ ले जाने में सक्षम होगा।

टॅग्स :Defenseराजनाथ सिंहमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा