लाइव न्यूज़ :

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीरों को कुचला, कार को टक्कर मारी, छह की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2023 22:28 IST

दुर्घटना स्थल पर क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Open in App

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रविवार को एक राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। ट्रक की चपेट में आई कार में करीब चार से पांच लोग फंस गए।

दुर्घटना स्थल पर क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह भी मौजूद थे। घटना लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास अचलगंज थाना क्षेत्र में हुई।

हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर 5 किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

उधर, छह लोगों की मौत की सूचना पर जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे, एडीएम नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। मृतकों के परिजनों से जानकारी ली। साथ ही परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए