लाइव न्यूज़ :

सीवानः शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने राजद को दिया झटका, कहा- अभी हम किसी दल में नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2022 20:24 IST

बिहार में सीवान के बाहुबली सांसद रहे दिवंगत मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने कहा कि समर्थकों की मांग पर पूरे बिहार का दौरा करने जा रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहिना शहाब ने कहा कि हम बिल्कुल न्यूट्रल हैं.बिहार की जनता को कहा कि हमारे दुख की घड़ी में आपलोग हमारे साथ हैं.

पटनाः बिहार में सीवान के बाहुबली सांसद रहे दिवंगत मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने राजद को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने कहा है कि वह फिलहाल किसी भी पार्टी में नहीं हैं. हिना शहाब ने कहा है कि हम बिल्कुल न्यूट्रल हैं. अभी हम घर में बैठे हैं तो इसको क्या कहा जाएगा? 

 

हिना शहाब ने यह भी कहा कि अपने समर्थकों की मांग पर वे पूरे बिहार का दौरा करने जा रही हैं. राज्य का दौरा करने के बाद ही वे कोई फैसला लेंगी. हिना शहाब ने कहा कि कई इलाकों से कार्यकर्ता मिलने के लिए आए हैं. एक महीने के बाद जब बिहार दौरे पर निकलेंगे और दौरा पूरी करने के बाद बड़ा फैसला लेंगे. बिहार की जनता को कहा कि हमारे दुख की घड़ी में आपलोग हमारे साथ हैं.

आपलोगों को बहुत-बहुत शुक्रिया. इंशा अल्लाह जब तक मैं हूं आप लोगों के साथ हूं. बता दें कि राजद नेता व पूर्व सांसद दिवंगत मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा का टिकट राजद ने नहीं दिया. जबकि उनके कार्यकर्ता हिना शहाब को राज्यसभा भेजे जाने की मांग कर रहे थे. जब राजद से उन्हें नहीं दिया गया तब उनके समर्थक नाराज हो गये थे और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे.

टॅग्स :आरजेडीसीवान लोकसभा सीटलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह