लाइव न्यूज़ :

सीवानः प्रेम-प्रसंग मामला, प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर कर हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2020 19:45 IST

बिहार के सीवान जिले के गुठनी प्रखंड के टंडवा गांव में लड़के को गांव के लोगों ने मार डाला. वह लड़की से प्यार करता था.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने घटनास्थल से नौ जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.मामले में अभीतक किसी की गिरफ्तारी नही की जा सकी है.

पटनाः बिहार के सीवान जिले में प्रेम प्रसंग में अपनी प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी को महंगा पड़ गया. प्रेम प्रसंग में वह मॉब लिचिंग का शिकार हो गया.

जिले के गुठनी प्रखंड के टंडवा गांव में बुधवार की रात प्रेम प्रसंग में लडकी से मिलने गए युवक को ग्रामीणों व लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, पिटाई से घायल युवक ने इलाज के पहले ही आज सुबह में दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान टंडवा गांव का रहने वाला अनूप बैठा के तौर पर हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. सबसे दिलचस्प तो यह भी है कि पुलिस ने घटनास्थल से नौ जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक प्रेम प्रसंग में लड़की से मिलने गया था, जहां ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गया. मॉब लिचिंग में ग्रामीणों के द्वारा पीट-पीटकर उसकी जान ले ली गाई. मृतक के पिता लडकी वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि अनूप बैठा का टंडवा गांव की किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

बुधवार की रात वह उक्त लडकी से मिलने गया था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. कहा जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों एवं लदकी के परिजनों के द्वारा पूरी रात उसकी पिटाई की गई. पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी.

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अनूप को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर जाने लगी. लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उसने दम तोड दिया. इस मामले में मृत अनूप के पिता रामाशंकर बैठा ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति की पुत्री से मेरे लड़के अनूप बैठा का प्रेम प्रसंग चल रहा था.

इसको लेकर एक माह पहले पंचायत के माध्यम से समझौता भी किया था. इसके बाद बगल में एक तिलक समारोह में मेरा बेटा गया था. जहां से उसे जबरन लड़की के घर वाले उठाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी. इस मामले में मृतक के पिता रामाशम्कर बैठा के बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में अभीतक किसी की गिरफ्तारी नही की जा सकी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?